एक्सक्लूसिव: iQOO Z10 5G में मिलेगी 7,300mAh की बैटरी, अप्रैल में भारतीय बाज़ार में होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Neo 10R के बाद, iQOO अब अपने नए बजट फोन – iQOO Z10 5G के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि आने वाला Z10 5G ढेरों नए अपग्रेड के साथ दस्तक देगा, वो भी लगभग उसी कीमत पर, जिस कीमत पर iQOO Z9 5G आया था।

हमारे पार्टनर योगेश ब्रार, के द्वारा, हमें इस फोन के स्पेसिफिकेशनों की पूरी जानकारी मिली है, जिसे हम आपके साथ यहाँ साझा कर रहे हैं।

ये पढ़ें: Pixel 9a भारत में लॉन्च; iPhone 16e से हो रहा मुकाबला, लेकिन कीमत हज़ारों रुपए कम

iQOO Z10 5G स्पेसिफिकेशन

iQOO Z10 5G में 6.67-इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 2400×1080 रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। ये स्क्रीन 2000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ काफी ब्राइट होगी। iQOO Z10 में पावर देने के लिए Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट आएगा, जिसके साथ 8/12GB की रैम और 128/256GB की स्टोरेज मिलेगी।

iQOO Z10 5G

फोटोग्राफी के लिए, iQOO Z10 में 50MP Sony IMX882 का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिलेगा, ठीक वैसा ही जैसे हमने iQOO Neo 10R में देखा। इसके अलावा इसमें 2MP का सेकेंडरी कैमरा है और फ्रंट पर 32MP का सेल्फी सेंसर मिलेगा। ये फोन उन सभी एक्सक्लूसिव कैमरा मोडों के साथ आएगा, जो iQOO Neo 10R में भी मौजूद थे।

इन सबके अलावा, सबसे बड़ी बात ये है कि iQOO Z10 5G दुनिया का पहला फोन होगा, जिसमें 7,300mAh की बैटरी होगी और साथ ही किफ़ायती दामों में भी ये 90W फ़ास्ट चार्जिग सपोर्ट करेगा। अन्य फीचरों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Funtouch OS 15IR ब्लास्टर भी शामिल हैं। इसका वज़न 195 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.1mm होगी।

ये पढ़ें: OPPO F29 सीरीज़ भारत में लॉन्च – Nothing Phone 3a सीरीज़ और iQOO Neo 10R से होगी कड़ी टक्कर

iQOO Z10 5G की कीमतें और उपलब्धता

Z10 5G की कीमतें 20 से 30 हज़ार के बीच हो सकती हैं और ये फोन अप्रैल के शुरुआत में दस्तक देगा। उसे कंपनी दो रंगों में पेश करेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products