Pixel 9a भारत में लॉन्च; iPhone 16e से हो रहा मुकाबला, लेकिन कीमत हज़ारों रुपए कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google Pixel 9a के लॉन्च को लेकर सारी अफवाहें सही प्रमाणित हुईं और आज कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया। ये Pixel 9 सीरीज़ का सबसे किफायती मॉडल है जिसमें बेहतरीन कैमरा सेटअप और 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे। सबसे अच्छी बात ये है कि ये फोन Pixel 8a से भी कम कीमत पर आया है। साथ ही डिज़ाइन भी पहले से और बेहतर है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Pixel 9a कीमतें व उपलब्धता

Google Pixel सीरीज़ साल के सबसे महत्वपूर्ण फ्लैगशिप स्मार्टफोनों में से एक है, जिसकी तुलना सीधी iPhones से होती। लेकिन किफायती दाम में फ्लैगशिप फोनों का अनुभव देने के लिए Google हर साल ये ‘a’ मॉनिकर के साथ एक फोन पेश करता है। इस साल लोगों को किफायती दामों में iPhone का अनुभव देने के लिए Apple ने भी iPhone 16e पेश किया था, लेकिन इसे सीधी और कड़ी टक्कर देने के लिए Google ने Pixel 9a के दामों को Pixel 8a की तुलना में और कम कर दिया है।

Pixel 9a दो स्टोरेज मॉडलों में आया है। इसका 8+128GB मॉडल ₹49,999 में और 8+256GB मॉडल ₹56,999 में पेश किया गया है। इसके बेस मॉडल की कीमत Pixel 8a से ₹3,000 कम है और iPhone 16e से भी ये ₹9,901 सस्ता है।

इसके अलावा लॉन्च ऑफर्स में ग्राहकों को ₹3,000 का कैशबैक और चुनिंदा बैंकों के जरिए 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।

Pixel 9a स्पेसिफिकेशन

डिज़ाइन

Pixel 9a

डिजाइन की बात करें तो Pixel 9a में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव सामने आये हैं। पिछले मॉडल Pixel 8a के मुकाबले में इसमें कैमरा मॉड्यूल को फ्लैट कर दिया गया है, जिससे ये पहले से ज़्यादा पतला लगता है। Google के अनुसार ये नया कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन प्रकृति और पानी की बूंदों से प्रेरित है। बैक पैनल पर मैट फिनिश के साथ प्रीमियम प्लास्टिक है, जबकि फ्रेम पर Pixel 9 Pro की तरह सैटिन मेटल है। फोन को आप Obsidian (काले), Porcelain (सफ़ेद) और Iris (नीले) रंगों में खरीद सकते हैं। ये इस बार IP69 रेटिंग के साथ आया है, जिससे ये पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। फोन का वज़न 185.9 ग्राम और मोटाई 8.9mm है।

डिज़ाइन के अलावा Pixel 9a में सबसे ख़ास है कैमरा। इस फोन में आप 50,000 से कम दाम में Pixel के प्रीमियम कैमरा का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसमें ड्यूल रियर कैमरा हैं, जिनमें 48MP का प्राइमरी कैमरा f/1.7 अपर्चर, OIS के साथ दिया गया है। इसमें आपको 8x Super Res Zoom और 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा सेकेंडरी कैमरा 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है, जो f/2.2 अपर्चर, 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। वहीं इसका सेल्फी सेंसर 13MP का है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ यहां दिया है, और ये भी 4K@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आया है। इसके अलावा इस बार आपको फोटोग्राफी के लिए माइक्रो फोकस और एस्ट्रोफोटोग्राफी, दो नए मोड भी मिलेंगे।

अन्य फीचर

Pixel 9a

Pixel 9a में 6.3-इंच की pOLED Actua डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगी। इसमें Pixel 9 सीरीज़ के अन्य फोनों के मुकाबले में थोड़ा हल्का कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया है।

हालांकि परफॉर्मेंस के मामले में, Pixel 9a में भी Google Tensor G4 चिप है, जो आपको इस सीरीज़ के अन्य दो फोनों में भी मिलता है। वहीँ सॉफ्टवेयर के लिए इसमें Android 15 है और Google ने इसमें 7 साल तक के OS, सिक्योरिटी अपडेट और Pixel Drop अपडेट्स देने का वादा किया है। Pixel 8a के मुकाबले में बैटरी भी थोड़ी बड़ी है। इसमें आपको 5100mAh की बैटरी, 23W फास्ट चार्जिंग और Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी।

कनेक्टिविटी फीचरों में, 5G (Sub 6), Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3, USB Type-C (USB 3.2) और NFC सपोर्ट दिया गया है। बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए भी आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक मिलेगा।

इन सबके अलावा इसमें आपको लगभग सभी वो AI फीचर मिलेंगे, जो Pixel 9 और Pixel 9 Pro में उपलब्ध हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Discuss

Be the first to leave a comment.