OPPO F29 सीरीज़ भारत में लॉन्च – Nothing Phone 3a सीरीज़ और iQOO Neo 10R से होगी कड़ी टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO ने भारत में OPPO F29 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन – Oppo F29 5G और F29 Pro 5G लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 360 डिग्री आर्मर बॉडी, MIL-STD-810H-2022 सर्टिफिकेशन और 6500mAh तक की बैटरी के साथ आये हैं। भारत में ये दोनों ही मिड-रेंज कीमतों पर उपलब्ध हैं, जिनकी बाजार में सीधी टकरार Nothing Phone 3a, iQOO Neo 10R, Vivo T3x Ultra जैसे फोनों से होगी। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Pixel 9a भारत में लॉन्च; iPhone 16e से हो रहा मुकाबला, लेकिन कीमत हज़ारों रुपए कम

OPPO F29 सीरीज़ की कीमतें और उपलब्धता

OPPO F29 5G दो स्टोरेज मॉडलों में और OPPO F29 Pro 5G तीन स्टोरेज वैरिएंट में आया है। इन्हें आप Amazon, Flipkart और Oppo के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। साथ ही ऑफलाइन बाज़ार में भी इनकी सेल 27 अप्रैल से शुरू होगी। इनकी बुकिंग आज से ही शुरू है।

OPPO F29 5G

  • 8GB + 128GB – 23,999 रुपए
  • 8GB + 256GB – 25,999 रुपए

OPPO F29 Pro 5G

  • 8GB + 128GB – 27,999 रुपए
  • 8GB + 256GB – 29,999 रुपए
  • 12GB + 256GB – 31,999 रुपए

ये पढ़ें: Nothing Phone 3a रिव्यु: क्या नए अपग्रेड्स के साथ ये है सबसे बेहतर मिड-रेंज फोन ?

Oppo F29 और F29 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

OPPO F29 सीरीज़

Oppo F29 5G, ओक्टा कोर Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आया है, जो कि बजट फोनों में मिलने वाला चिपसेट है। इसके अलावा इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी है और ये 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

वहीँ F29 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300- Energy चिपसेट है और साथ ही 12GB तक की रैम भी मिलेगी। इस फोन में 6000mAh की बैटरी, 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोनों में 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। F29 में ये स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से सुरक्षित है, वहीँ Pro मॉडल में स्क्रीन के ऊपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 है। दोनों ही 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ उपलब्ध होंगे और सॉफ्टवेयर साइड पर इनमें Android 15 है, जिस पर ColorOS 15 स्किन मिलेगी। कैमरा भी इनमें समान ही हैं, ये दोनों 50 MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम कैमरा से लैस हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आप स्कीन के पंच-होल में लगे 16MP सेंसर का इस्तेमाल कर पाएंगे।

ये पढ़ें: Realme P3 और P3 Ultra लॉन्च; किफायती दामों में मिलेंगे आकर्षक फीचर

OPPO F29 सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन 14 मिलिट्री स्टैण्डर्ड (MIL-STD-810H-2022) टेस्ट की प्रमाणिकता प्राप्त है, जिसके बाद ये हाई टेम्परेचर, शॉक, बारिश, बर्फ, मिट्टी, वाइब्रेशन और चाय, और कॉफ़ी जैसे तरल पदार्थ से सुरक्षित हैं। IP68 और IP69 रेटिंग के साथ ये पानी की बौछार और स्विमिंग पूल जैसी जगह में भी सुरक्षित रहेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products