Snapdragon 8 Gen 2 के साथ भारत में आने वाला पहला फ़ोन बन सकता है iQOO 11 Pro, लॉन्च डिटेल और फीचर लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm Tech Summit 2022 15-17 नवंबर 2022, जिसमें नया फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 लॉन्च होगा और इसी के साथ इस चिपसेट के साथ पहले लॉन्च होने वाले स्मार्टफोनों की रेस भी शुरू हो गयी है। इस रेस में Realme, Xiaomi, OnePlus जैसी कंपनियों के साथ iQOO भी हिस्सा ले रही हैं और अपने नए स्मार्टफोन iQOO 11 Pro को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही एक और नयी लीक सामने आयी है, जिसके अनुसार ये स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 के साथ भारतीय बाज़ार में आने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है।

Snapdragon 8 Gen 2 कब होगा लॉन्च ?

Qualcomm Tech Summit इवेंट आज यानि 15 नवंबर से हवाई में शुरू हो रहा है और कंपनी का ये नया फ्लैगशिप चिपसेट आज ही लॉन्च होगा। इसके अलावा हमें और भी मिड-रेंज चिपसेट इस इवेंट में देखने को मिलेंगे। साथ ही कई स्मार्टफोन ब्रैंड भी आज अपने आने वाले फ्लैगशिप फ़ोन की घोषणा करेंगे, जो इस नए चिपसेट के साथ आएंगे। इन्हीं में एक नाम iQOO 11 Pro का भी होगा।

iQOO 11 Pro के स्पेसिफिकेशन

इंडस्ट्री के कुछ सूत्रों के अनुसार, इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Qualcomm के नए चिपसेट के अलावा Vivo की अपनी V2 image processing chip (इमेज प्रोसेसिंग चिप) भी होगी, जो अभी हाल ही में लॉन्च हुई है। इस नयी चिप के साथ कंपनी लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर करने का दावा करती है और साथ ही इससे प्रोसेसिंग में भी तेज़ी आएगी।

इसके अलावा iQOO 11 Pro में 6.78-इंच की E6 AMOLED डिस्प्ले, QHD रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। इसके अलावा रियर पैनल पर आपको BMW M मोटरस्पोर्ट्स से प्रेरित डिज़ाइन भी नज़र आएगा, जैसे कि पहले आये iQOO के प्रीमियम फ़ोन में देख चुके हैं।

लीक हुई खबरों में इस स्मार्टफोन की फ़ास्ट चार्जिंग की भी काफी चर्चा है और इसमें 4700mAh बैटरी के साथ 200W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। साथ ही यहां Android का भी लेटेस्ट वर्ज़न Android 13 मिलेगा।

iQOO 11 Pro भारत में कब होगा लॉन्च ?

अब इसकी बात करें तो, इंडस्ट्री से लीक हुयी ताज़ी खबरें कहती हैं, कि ये फ़ोन भारत में जनवरी 2023 में आएगा। हालांकि अभी इसकी निश्चित तारीख़ नहीं आयी है, लेकिन इतना साफ़ है कि भारत में आपको लेटेस्ट चिपसेट और काफी पावरफुल स्पेसिफिकेशन सेट के साथ iQOO का ये फ़ोन देखने को मिलेगा।

सोर्स

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

ImageiQOO Neo 7 SE में मिलेंगे Dimensity 8200 चिपसेट व 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर, सभी स्पेसिफिकेशन हुए लीक

IQOO Neo 7 SE बहुत जल्द लॉन्च होने जा रहा है। जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। एक बार फिरइस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। इस बार ये लीक प्रचलित टिपस्टर ईशान अग्रवाल द्वारा सामने आयी है, जिसके अनुसारइस मोबाइल में हमें 120W का फास्ट चार्जर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और …

Imageजून 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन

मई के महीने में हम काफी नए और बेहतरीन स्मार्टफोन देख चुके हैं। इस महीने में Vivo X80 Pro और Moto Edge 30 Pro जैसे प्रीमियम फोनों के साथ Realme Narzo 50 5G सीरीज़ के किफ़ायती स्मार्टफोन भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा ग्लोबल लॉन्च की बात करें तो, Google Pixel 6a और Reno …

Imageसुपरकार वाला डिज़ाइन, बैक पैनल पर भी डिस्प्ले – Infinix Note 60 Pro Pininfarina भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। ये एक अनोखे डिज़ाइन के साथ आया है, जिसे Ferrari और Maserati जैसी सुपरकारें गढ़ने वाली इटैलियन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके साथ आपको 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिप …

ImageOnePlus 15R लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आने वाला पहला फोन और 7400mAh बैटरी

OnePlus ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है। R सीरीज़ हमेशा से उन यूज़र्स के लिए जानी जाती रही है, जो फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन “Pro” टैग की कीमत नहीं चुकाना चाहते। इस बार कंपनी ने 15R को उसी सोच के साथ पेश किया है – जहां …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products