Realme के ज़बरदस्त फ़ोन Realme GT Neo 4 में मिलेगा 144HZ डिस्प्ले, स्पेसिफिकेशन लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme 10 सीरीज़ इसी महीने में आने वाली है। साथ ही कंपनी मिड-रेंज में अपना पावरफुल फ़ोन Realme GT Neo 4 भी जल्दी लॉन्च कर सकती है। पहले इस स्मार्टफोन के चीन की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखे जाने की ख़बर भी आयी थी और अब पॉपुलर चीनी टिपस्टर Digital Chat Station ने भी Weibo पर इसके स्पेसिफिकेशन साझा किये हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से कोई जानकारी अभी नहीं है, लेकिन खबरें यही हैं कि GT Neo 4 का लॉन्च ज़्यादा दूर नहीं है। आइये इसके बारे में और जानते हैं।

Realme GT Neo 4 के स्पेसिफिकेशन लीक हुए

Realme GT Neo 4 स्पेसिफिकेशन

डिजिटल चैट स्टेशन की पोस्ट के अनुसार, GT Neo 4 में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले आएगी। ये स्क्रीन 2772 x 1240 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेगी। 144Hz रिफ्रेश रेट, यानि इस स्क्रीन पर गेमिंग और स्क्रॉलिंग अब बेहद स्मूथ होगी। इसका प्रेडेसर Realme GT Neo 3 बाज़ार में 120Hz डिस्प्ले के साथ उपलब्ध है।

इसी पोस्ट के अनुसार ये फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ आएगा। इसके अलावा इनका दावा है कि इस फ़ोन में 16MP का फ्रंट कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आएगा। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा Sony IMX890 सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर हो सकता है। साथ ही इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 100W सपोर्ट आने के आसार हैं।

GT Neo 4 कब होगा लॉन्च ?

GT Neo 4 के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई दावा नहीं किया है और 2022 यानि इस साल GT Neo 3 को भी मार्च में लॉन्च किया गया था। GT Neo 4 भी 2022 में नहीं, बल्कि 2023 के शुरूआती समय में ही सामने आएगा। अभी फिलहाल नवंबर में चीन में Realme 10 सीरीज़ को लॉन्च करने के बाद, कंपनी इस सीरीज़ को दिसंबर 2022 या जनवरी 2023 में भारत में पेश कर सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageRealme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ …

ImageRealme ने Narzo 50 सीरीज़ के लॉन्च डेट की घोषणा की; साथ में Realme Band 2 और Realme TV Neo 32 भी देंगे दस्तक

Realme एक बार फिर अपने अगले इवेंट के साथ भारत में धूम मचाने को तैयार है। हाल ही में ब्रैंड ने अपना लैपटॉप Realme Book Slim भारत में लॉन्च किया, फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 5G (रिव्यु) भी अभी कुछ ही दिनों पहले आया है। और अब कंपनी एंट्री-लेवल Narzo 50 सीरीज़ को भारत में लॉन्च …

Imageसुपरकार वाला डिज़ाइन, बैक पैनल पर भी डिस्प्ले – Infinix Note 60 Pro Pininfarina भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। ये एक अनोखे डिज़ाइन के साथ आया है, जिसे Ferrari और Maserati जैसी सुपरकारें गढ़ने वाली इटैलियन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके साथ आपको 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिप …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

Discuss

Be the first to leave a comment.