Realme 10 सीरीज़ का पहला फ़ोन Realme 10 4G लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में Realme 10 4G को लॉन्च किया है। इस सीरीज़ का ये पहला स्मार्टफोन है और विश्व स्तर पर लॉन्च करने के बाद कंपनी Realme 10 Pro 5G के साथ इस फ़ोन को भी 17 नवंबर को चीन में पेश करने वाली है। भारत में भी ये फ़ोन जल्दी ही आ सकते हैं। अगर Realme 9 4G से इसका मुकाबला करें तो Realme 10 में काफी फ़ीचर वही हैं, हालांकि कुछ में आपको अंतर नज़र आएगा, लेकिन बहुत अच्छे अपग्रेड यहां देखने को नहीं मिले।

Realme 10 4G कीमतें और उपलब्धता

Realme 10 4G पाँच स्टोरेज मॉडलों में उपलब्ध होगा, जबकि Realme 9 4G के केवल दो स्टोरेज वैरिएंट आये हैं। इसे आप काले और सफ़ेद रंगों में खरीद सकते हैं।

  • 4GB+64GB स्टोरेज मॉडल – 230 USD (18,700 रूपए)
  • 4GB+128GB स्टोरेज मॉडल – 250 USD (20,300 रूपए)
  • 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल – 270 USD (21,900 रूपए)
  • 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल – 280 USD (22,700 रूपए)
  • 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल – 300 USD (24,393 रूपए)

Realme 10 4G स्पेसिफिकेशन

Realme 10 4G के स्पेसिफिकेशनों की बात करें तो, इसमें भी अपने प्रेडेसर Realme 9 की तरह 6.4-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिली है। यहां भी AMOLED पैनल का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा इसमें स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। Realme 10 ओक्टा कोर MediaTek Helio G99 चिपसेट पर काम करता है, जबकि Realme 9 में हमने Snapdragon 680 प्रोसेसर का परफॉरमेंस देखा।

कैमरा की तरफ आते हैं। Realme 10 में ड्यूल रियर सेंसर हैं, जिनमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी ने इसके प्रेडेसर में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया था। खैर ! सेल्फी कैमरा में यहां कोई बदलाव नहीं है, सामने आपको पंच-होल कटआउट में 16MP का फ्रंट शूटर दिया गया है। इसके अलावा एक और चीज़ जो यहां बिलकुल वैसी ही है, वो है 5000mAh की बैटरी, जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

अन्य फीचरों की बात करें तो, Realme 10 में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट, 3.5mm ऑडियो जैक, Android 12 के साथ Realme UI 3.0 सॉफ्टवेयर, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.3, GPS/GLONASS, USB टाइप-सी पोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung का नया टीज़र आउट – “New Shape” के पीछे छिपा है नया और चौड़ा Galaxy Z Fold8

Samsung ने आने वाली Galaxy Z Fold सीरीज़ के लिए अपना टीज़र कैंपेन आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है, और इस बार कंपनी की पूरी नज़र एक ही डिवाइस पर टिकी दिख रही है – Galaxy Z Fold8। अब तक Samsung अपने Instagram और YouTube चैनलों पर छह टीज़र वीडियो शेयर कर चुका है, …

Image2022 नवंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in November 2022)

दिवाली का महीना यानि अक्टूबर अब खत्म हो गया है और साथ ही Amazon और Flipkart की दिवाली सेल भी। इस सेल में हमें कई नए स्मार्टफोन अच्छी कीमतों पर देखने को मिले। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि नवंबर में स्मार्टफोन कंपनियों की गति धीमी होने वाली है। इस महीने काफी नए स्मार्टफोन …

ImageRealme के ज़बरदस्त फ़ोन Realme GT Neo 4 में मिलेगा 144HZ डिस्प्ले, स्पेसिफिकेशन लीक

Realme 10 सीरीज़ इसी महीने में आने वाली है। साथ ही कंपनी मिड-रेंज में अपना पावरफुल फ़ोन Realme GT Neo 4 भी जल्दी लॉन्च कर सकती है। पहले इस स्मार्टफोन के चीन की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखे जाने की ख़बर भी आयी थी और अब पॉपुलर चीनी टिपस्टर Digital Chat Station ने भी Weibo पर …

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.