Elon Musk Vs Twitter: Twitter के नए बॉस बने Elon Musk के फैसलों का Twitter कर्मचारियों व यूज़र पर पड़ेगा क्या असर ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Twitter विश्व प्रसिद्ध सोशल मीडिया साइट है, जो बहुत प्रभावी है। लेकिन पिछले एक साल से Twitter केवल एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म नहीं, बल्कि पूरे विश्व में सबसे बड़ी ख़बर बन चुका है। लगभग साल भर से चल रही Elon Musk और Twitter की जंग पर सभी की नज़र रही है। अब आखिरकार अक्टूबर 2022 के अंत में Elon Musk ने Twitter खरीद तो लिया, लेकिन बीते समय में ट्विटर और Musk के बीच की कड़वाहट और अब Twitter के नए बॉस बनने के बाद उनके द्वारा किये जा रहे बड़े बदलावों का असर कर्मचारी से Twitter यूज़र तक सब पर पड़ेगा। अब ये बदलाव किसके लिए अच्छे होते हैं और किसके लिए बुरे ये आने वाले समय में पता चलेगा। लेकिन 44 मिलियन डॉलर में हुई इस डील से पहले और बाद में जो घटित हुआ है, क्या आप वो जानना नहीं चाहेंगे ?

Jack Dorsey ! नाम तो सुना होगा आपने। ये पराग अग्रवाल से पहले Twitter के सीईओ थे और उनके इस पद को छोड़ने से पहले ही Elon Musk, जो दुनिया के सबसे अमीर आदमी है, उनकी अचानक Twitter में दिलचस्पी जागी और वहीँ से इस सब की शुरुआत हुई। कुछ विख्यात दिग्गजों का मानना था कि Elon Musk को ट्विटर खरीदना चाहिए, उससे ये सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म और बेहतर होगा। लेकिन इस पर आपका क्या कहना है ? वैसे आपके और हमारे कहने से क्या फर्क पड़ता है, क्योंकि ये डील तो हो गयी ! लेकिन एक बार ये ज़रूर जानना चाहिए कि इस डील में एलन ने अपने दाव कैसे खेले ?

Elon Musk और Twitter की जंग कैसी शुरू हुई और इसमें क्या हुआ ?

29 नवंबर 2021 को Jack Dorsey ने ये पद छोड़ा और उसी दिन पराग ट्विटर के नए सीईओ बने। इसके बाद Elon Musk ने अचानक Twitter में अपनी दिलचस्पी दिखाई। 

31 जनवरी, 2022 को Elon Musk ने गुप्-चुप तरीके से ट्विटर में शेयर खरीदने शुरू किये। 

14 मार्च , 2022 तक एलन मस्क के पास Twitter के 5% शेयर मौजूद थे। ये वो समय था जब Tesla और SpaceX के मालिक को इस विषय के बारे में सिक्योरिटी और एक्सचेंज कमिशन को जानकारी दे देनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 

24 मार्च, 2022 – बल्कि इसके 10 दिन बाद, यानि 24 मार्च को अचानक उन्होंने Twitter पर ही ट्विटर की आलोचना करनी शुरू की। उन्होंने कहा कि ट्विटर, एल्गोरिथ्म वास्तव में बायस (एक तरफ झुकाव) हो सकती हैं, और इसीलिए ये एल्गोरिथ्म ओपन सोर्स हों, तो बेहतर है। 

 25 मार्च, 2022 – इसके बाद 25 मार्च को भी उन्होंने फिर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने “एक कार्यशील लोकतंत्र में अपनी बात कहने की पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए। लेकिन क्या आपको लगता है कि ट्विटर इस सिद्धांत का पालन करता है?” ये कहते हुए उन्होंने पोल डाला। 

26 मार्च, 2022 – उन्होंने अपने इसी पोल में retweet करते हुए पूछा कि “क्या एक नए प्लैटफॉर्म की ज़रुरत है?” उनके इस ट्वीट से भले ही लोगों को ये पता चल गया कि इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म में उनकी दिलचस्पी है, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि Elon पहले ही ट्विटर के काफी शेयर खरीद चुके हैं। 

4 अप्रैल, 2022 – अचानक ट्विटर पर ही Elon Musk का नाम ट्रेंड हुआ और लोगों को पता चला कि Elon Musk Twitter में सबसे ज़्यादा शेयर पा चुके हैं। 

तभी उन्हें ट्विटर बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स में शामिल होने का न्योता मिला। 

9 अप्रैल, 2022 – लेकिन अचानक ठीक 5 दिन बाद जब Elon Musk को बोर्ड में शामिल होना चाहिए था, उन्होंने अचानक इस पद को ठुकरा दिया। 

इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर ही Twitter के बारे में काफी नकारात्मक पोस्ट किये। 

10 अप्रैल – अगले ही दिन इस ख़बर ने ट्रेंड होते हुए देर नहीं लगाई कि Elon Musk बोर्ड में शामिल नहीं हुए। 

इसके बाद अचानक उन्होंने Twitter को पूरी तरह से खरीदने का ऑफर पेश किया। 

पूरे अप्रैल ट्विटर और Elon Musk की लड़ाई जारी रही और इस दौरान मेजोरिटी शेयर के साथ ट्विटर का कोई फाउंडर नहीं था। 

25 अप्रैल, 2022: इस दिन SEC की मौजूदगी में Twitter बोर्ड ने Elon Musk का ऑफर स्वीकार कर लिया।

29 अप्रैल 2022: Tesla मालिक ने अपने Tesla के कुछ शेयर बेचे।

4 मई 2022: अब Elon Musk ने अपने फंड जुटा लिए, फिर Donald Trump” से Twitter पर बैन हटाने की बात कही। अब ट्विटर में नौकरी के लिए हायरिंग रुक गयी और सब डील के सील होने का इंतज़ार कर रहे थे।

13 मई, 2022: लेकिन अचानक Twitter के डाक्यूमेंट्स में स्पैम एकाउंट्स के हिसाब-किताब को देखते हुए, ये डील एलन मस्क की तरफ से होल्ड पर चली गयी और इसके बाद ट्विटर पर पराग और एलन मस्क के बीच ट्विटर पर ही शब्दों का युद्ध शुरू हो गया।

8 जुलाई 2022: इस दिन काफी वार्तालाप के बाद भी Elon अचानक इस डील से बैकऑउट कर गए, जिसने दुनिया भर के लोगों को चौंका दिया।

12 जुलाई 2022: इसके बाद Twitter में एलन को कोर्ट में घसीटा और ये डील पूरी करने के लिए उन पर केस किया।

4 अक्टूबर 2022 को Elon Musk को कोर्ट की बात मानते हुए ये डील पूरी करनी पड़ी और 44 बिलियन डॉलर की डील करके ट्विटर को पब्लिक से प्राइवेट कर लिया।

Elon Musk बने Twitter के नए बॉस और बढ़ गयीं लोगों की मुश्किलें  

क्या आपने कभी सोचा है कि Twitter को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने वाले Elon Musk के अचानक इस तस्वीर में आने से क्या क्या बदलने वाला है ?

एक लम्बी लड़ाई के बाद Twitter के नए बॉस बनते ही, काफी बड़े बदलाव नज़र आये हैं, जिनसे आप सब भी प्रभावित होंगे। 

  • सबसे पहले Elon Musk ने ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजया गड्डे को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन पॉलिसी के अनुसार 12 महीने से पहले ही टॉप एग्जीक्यूटिव को टर्मिनेट करने पर उन्हें लगभग 500 – 500 करोड़ रूपए देने होंगे। तो शायद ये एक अच्छी डील हो सकती है। 
  • Twitter Blue Tick : ट्विटर पर ब्लू टिक जो कि एक प्रीमियम सर्विस होगी, उसके लिए आपको अब 8 डॉलर (लगभग 650 रूपए) प्रति महीने देने होंगे। ये भी Elon Musk ने खुद कन्फर्म किया है। हालांकि अभी ये सब्सक्रिप्शन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन जल्दी ही हो सकता है। 
  • CNBC की रिपोर्ट की मानें तो, कंपनी के कर्मचारी काम के बढ़ते बोझ के चलते ऑफिस में ही सोने को मजबूर हैं। रिपोर्ट कहती हैं कि मैनेजर और कर्मचारियों को दिन में 12 घंटे और हफ्ते के सातों दिन काम करने के आदेश मिले हैं। 
  • Tesla और SpaceX के बॉस, जो अब Twitter के भी बॉस हैं, जल्दी ही Twitter की ‘वर्क फ्रॉम एनीवेयर’ की पॉलिसी को खत्म कर सकते हैं और अब सभी के लिए ऑफिस आना अनिवार्य होगा। 
  • इसके अलावा रिपोर्ट सामने आयी है कि कंपनी को मुनाफा देने और कॉस्ट कटिंग के लिए मस्क लगभग 50% कर्मचारियों (3700 लोगों) को जॉब से निकालने के बारे में सोच रहे हैं, हालांकि ट्विटर या Elon Musk की तरफ से अभी ये ख़बर नहीं आयी है। 
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageTwitter Blue सब्सक्रिप्शन लॉन्च हुआ, iPhone यूज़र्स को पड़ेगा ज़्यादा महंगा

Twitter Blue सब्सक्रिप्शन आज री-लॉन्च हुआ है। इस सब्सक्रिप्शन को पहले फेक एकाउंट्स द्वारा सब्सक्रिप्शन लेने की समस्या के चलते बंद कर दिया गया था। आज Twitter Blue subscription को कुछ बदलावों के साथ पेश किया गया है और अब यूज़र इसे खरीद सकते हैं। जिन लोगों के अकाउंट पर पहले से Blue वेरिफिकेशन का …

ImageRealme 10 सीरीज़ का पहला फ़ोन Realme 10 4G लॉन्च हुआ

Realme ने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में Realme 10 4G को लॉन्च किया है। इस सीरीज़ का ये पहला स्मार्टफोन है और विश्व स्तर पर लॉन्च करने के बाद कंपनी Realme 10 Pro 5G के साथ इस फ़ोन को भी 17 नवंबर को चीन में पेश करने वाली है। भारत में भी ये फ़ोन जल्दी ही आ …

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

Discuss

Be the first to leave a comment.