मात्र 21,999 में कर्व्ड 120Hz डिस्प्ले, 66W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ भारत में आया ये फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava Agni 2 5G  को बिना किसी घोषणा के आज सीधे भारतीय बाज़ार में उतार दिया गया है। इस बार ये फ़ोन देखने में स्टाइलिश है और रियर पैनल पर भी आपको वहीँ डिज़ाइन मिलेगा, जो कुछ दिन पहले लीक में सामने आया था। फ़ोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7050 चिपसेट, 66W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर केवल 21,999 रूपए की कीमत पर दिए गए हैं।

Lava Agni 2 की कीमत

Lava Agni 2 5G केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट में आया है, जिसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल मेमोरी है। इसकी कीमत 21,999 रूपए है और ये 24 मई, 2023 से Amazon पर उपलब्ध होगा।

  • इस स्मार्टफोन के साथ Agni मित्र सर्विस भी मिलेगी, जिसमें ग्राहकों को वारंटी के समय में फ़ोन में कोई भी हार्डवेयर समस्या आने पर फ्री रिप्लेसमेंट घर पर आकर दी जाएगी।
  • इसके अलावा कुछ बैंकों के कार्डों के साथ इस फ़ोन पर 2,000 रूपए का डिस्काउंट भी है।

ये पढ़ें: Nothing Phone 2 का इंतज़ार खत्म; कंपनी ने की लॉन्च की घोषणा

Agni 2 स्पेसिफिकेशन

Lava Agni 2 में फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। 6.78 इंच की ये डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है और इसमें 950 निट्स की ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद हैं। कंपनी ने इसमें MediaTek का ओक्टा कोर Dimensity 7050 चिपसेट दिया है, जिसकी परफॉरमेंस Dimensity 1080 जैसी ही है।

इसके अलावा इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का, सेकेंडरी 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2-2 MP के डेप्थ और मैक्रो कैमरा हैं। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए आप आगे पंच-होल में मौजूद 16MP सेंसर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Android 13 आधारित Agni 2 में 4700mAh की बैटरी है और फ़ोन के साथ 66W का चार्जर मिल रहा है। कंपनी के अनुसार मात्र 16 मिनट में ये चार्जर इस बैटरी को 50% तक चार्ज कर देता है।

ये पढ़ें: Tata अब भारत में बनाएगा iPhone 15, क्या इससे भारत में कीमतें हो जाएँगी कम ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageसाल 2022 में 20,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

5G टेक्नोलॉजी के ट्रायल भारत में लगभग समाप्त होने को हैं और वो दिन दूर नहीं जब, जल्दी ही 5G कनेक्टिविटी लोगों को इस्तेमाल करने को मिलेगी। एयरटेल और जिओ काफी तेज़ी से 5G स्पेक्ट्रम को इस्तेमाल करने को लेकर होड़ लगा रहे हैं। हालांकि ये सर्विस अभी तैयार नहीं है, लेकिन स्मार्टफोन मेकर अपने …

Image20,000 से कम में दमदार फीचरों के साथ भारत में लॉन्च होगा Lava Agni 2; स्पेसिफिकेशन लीक

Lava Agni 2 5G के लॉन्च की घोषणा हाल ही में कंपनी ने की है। ये फ़ोन 2021 में आये पॉपुलर फ़ोन Lava Agni 5G का सक्सेसर होगा। हालांकि कंपनी ने Agni 2 की लॉन्च की तारीख़ नहीं बतायी है, लेकिन ये फ़ोन भारत में मई. 2023 में ही लॉन्च किया जायेगा। हाल ही में लीक …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.