20,000 से कम में दमदार फीचरों के साथ भारत में लॉन्च होगा Lava Agni 2; स्पेसिफिकेशन लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava Agni 2 5G के लॉन्च की घोषणा हाल ही में कंपनी ने की है। ये फ़ोन 2021 में आये पॉपुलर फ़ोन Lava Agni 5G का सक्सेसर होगा। हालांकि कंपनी ने Agni 2 की लॉन्च की तारीख़ नहीं बतायी है, लेकिन ये फ़ोन भारत में मई. 2023 में ही लॉन्च किया जायेगा। हाल ही में लीक हुई तस्वीर से इसके डिज़ाइन का भी पता चलता है और आज इसकी कीमतों से भी पर्दा उठ गया है।

ये पढ़ें: Nothing Phone 2 का इंतज़ार खत्म; कंपनी ने की लॉन्च की घोषणा

Lava Agni 2 की भारत में क्या कीमत होगी ?

India Today की एक रिपोर्ट के अनुसार Lava Agni 2 भारत में लगभग 20,000 रूपए की कीमत पर आएगा। इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट के साथ पेश किया जाने वाला है और साथ ही टीज़र में फ़ोन का एक नीले-हरे रंग का वैरिएंट नज़र आ रहा है। हाल ही में इसी रंग में इसकी एक तस्वीर भी लीक हुई है. जिसमें फ़ोन पर पीछे गोलाकार में एक बड़ा रियर कैमरा मॉड्यूल है। रिपोर्ट के अनुसार ये फ़ोन भारत में मई के तीसरे हफ्ते में दस्तक दे सकता है।

Agni 2 स्पेसिफिकेशन (संभावित )

Agni 2 में AMOLED डिस्प्ले के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद हो सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की डिस्प्ले आ सकती है। Dimensity 7050 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में आपको क्वाड रियर कैमरा देखने को मिल सकता है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा। इसके अलावा फ़ोन में 16MP का सेल्फी सेंसर होने के आसार हैं। साथ ही ये नया Agni 2, 256GB स्टोरेज, 5000mAh बैटरी और 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

ये पढ़ें: iPhone 15 Pro मॉडलों का बदलेगा पूरा लुक; पहली बार iPhone में मिलेंगे ये फ़ीचर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

Imageये एंट्री-लेवल स्मार्टफोन निर्माता भारत में नवंबर में लॉन्च करेगा अपना पहला 5G स्मार्टफोन

ये कंपनी एक भारतीय स्मार्टफोन कंपनी है, जो अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोनों के लिए जानी जाती है। हम बात कर रहे हैं Lava की। ये ब्रैंड काफी समय से शांत ही है, लेकिन ये किसी ने नहीं सोचा था कि कंपनी नए स्मार्टफोन के साथ किफ़ायती 5G स्मार्टफोन मार्किट में दाखिल होने की सोच रही है। …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Discuss

Be the first to leave a comment.