iPhone 15 Pro मॉडलों का बदलेगा पूरा लुक; पहली बार iPhone में मिलेंगे ये फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple अपनी नयी iPhone सीरीज़ हर साल सितम्बर में लॉन्च करता है और अब 2023 में आने वाले नए फ्लैगशिप iPhone 15 सीरीज़ स्मार्टफोनों की चर्चा भी ज़ोरों से शुरू हो गयी है। इस नयी सीरीज़ में Pro मॉडलों में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। हाल ही में जो नए लीक आये हैं, उनके अनुसार इनमें USB टाइप-सी पोर्ट और पहले और और भी पतले बेज़ेल नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा iPhone 15 Pro मॉडलों में कैमरा में भी काफी अच्छे अपग्रेड मिलने की जानकारी सामने आयी है।

ये पढ़ें: दिलचस्प रहेगा देखना Google Pixel Fold कैसे करता है फोल्डेबल डिस्प्ले का पूरा इस्तेमाल

iPhone 15 Pro और Pro Max में मिलेंगे ये फ़ीचर

iPhone 15 Pro मॉडलों में सबसे बड़ा बदलाव यही होगा कि ये फ़ोन USB टाइप-सी पोर्ट के साथ नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस बार iPhone 15 Pro और Pro Max में Thunderbolt पोर्ट भी दे सकती है। इसके अलावा प्रचलित टिपस्टर Ice Universe ने भी ट्वीट किया है कि iPhone 15 Pro Max में अब तक के सबसे पतले और कर्व्ड बेज़ेल नज़र आएंगे, जिसके साथ स्क्रीन और भी बेहतर लगेगी। इनमें भी आपको डायनामिक आइलैंड फ़ीचर मिलेगा। इसके अलावा इनके ट्वीट के अनुसार iPhone 15 Pro Max में प्राइमरी 48MP कैमरा Sony IMX903 सेंसर के साथ आएगा, जो कि लगभग 1-इंच का सेंसर है।

इसके अलावा iPhone 15 Pro Max को कंपनी पहली बार टाइटेनियम फ्रेम के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एक पेरिस्कोप सेंसर होने के भी आसार जताये जा रहे हैं। साथ ही ये दोनों स्मार्टफोन आपको Apple के नए और पहले से बेहतर A17 Bionic चिपसेट के साथ लॉन्च होते नज़र आएंगे।

एक और बड़ा बदलाव आपको यहां ये मिल सकता है कि इस बार Mute स्विच की जगह पर कंपनी एक्शन बटन फ़ोन में दे सकती है। इसके अलावा वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी इसमें मौजूद होंगे, वो भी मैट फिनिश के साथ।

ये पढ़ें: Google Pixel 7a 11 मई को होगा भारत में लॉन्च, कीमतें भी आयीं सामने

iPhone 15 सीरीज़ में और क्या कुछ नया मिलने वाला है, उसकी जानकारी हम आपको यहीं देते रहेंगे। ये सीरीज़ इस साल भी सितम्बर में ही लॉन्च होने के आसार हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोन के अंदर कूलिंग फैन? iQOO 16T के लीक स्पेक्स ने गेमर्स को चौंकाया

iQOO की परफॉर्मेंस T-सीरीज़ का अगला फोन चर्चा में आ गया है। टिपस्टर Digital Chat Station की ताज़ा लीक के अनुसार, कंपनी iQOO 16T के शुरुआती प्रोटोटाइप पर काम कर रही है, और इसमें दो बातें सबसे अलग हैं – Qualcomm का अपकमिंग टॉप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 (कोडनेम SM8950) और फोन के …

ImageApple iPhone 13 सीरीज़ के लॉन्च की की घोषणा हुई; जानिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

Apple iPhone 13 की लॉन्च की तारीख़ सामने आ चुकी है। कंपनी इस इवेंट को 14 सितम्बर, 2021 को होस्ट करने वाली है जिसमें Apple iPhone 13 सीरीज़ में चार नए स्मार्टफोन आने के आसार हैं। इसके अलावा और भी काफी कुछ कंपनी की तरफ से नयी घोषणाएं की जा सकती है। इस इवेंट से …

ImageiPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max की भारतीय कीमतें सामने आयीं, जानें आपके बजट में है या नहीं

Apple ने अभी अभी Far Out इवेंट में नयी iPhone 14 सीरीज़ को लॉन्च किया। इनमें बेसिक दो iPhone 14 और दो iPhone 14 Pro मॉडल सामने आये। इनमें तीन स्मार्टफोन तो हर बार की सीरीज़ की तरह ही हैं, लेकिन Mini सीरीज़ को हटाकर इस बार कंपनी ने iPhone 14 Max को लॉन्च किया …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Discuss

Be the first to leave a comment.