दिलचस्प रहेगा देखना Google Pixel Fold कैसे करता है फोल्डेबल डिस्प्ले का पूरा इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अखिरकार अफवाहें सही साबित हुईं, कंपनी ने खुद घोषणा की है कि Google I/O इवेंट 10 मई, 2023 को ही है और इसमें Pixel Fold को भी लॉन्च किया जायेगा। सबसे ख़ास बात ये है कि Google ने Pixel Fold का एक टीज़र वीडियो शेयर किया है, जिसमें फ़ोन का पूरा डिज़ाइन आप देख सकते हैं। Samsung, Oppo, Vivo के बाद अब Google फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में प्रवेश कर रहा है, लेकिन यहां ये देखना भी सबसे दिलचस्प होगा कि Android सॉफ्टवेयर बनाने वाली ये कंपनी अपने फ़ोन की फोल्डेबल डिस्प्ले के अनुसार कौन सी ऐप्स लाती है, या किस तरह इसका इस्तेमाल करती है, हालांकि भारतीयों को शायद इस फ़ोन की डिस्प्ले देखने का मौका ना मिले, क्योंकि भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने के आसार कम ही हैं।

ये पढ़ें: Google Pixel 7a 11 मई को होगा भारत में लॉन्च, कीमतें भी आयीं सामने

Google Pixel Fold का डिज़ाइन ऐसा दिखता है

इस वीडियो के अनुसार फ़ोन के रियर पैनल पर वैसे ही स्ट्रिप मौजूद है, जैसे Pixel 7 Pro में देखी गयी है। इसमें भी टतीन कैमरा कटआउट नज़र आ रहे हैं और साथ में फ़्लैश लाइट भी है। आसार हैं कि इनमें 50MP प्राइमरी रियर कैमरा, 4MP टेलीफ़ोटो सेंसर और 10.2MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल हो सकते हैं। Fold के खुलने पर बड़ी और मुख्य स्क्रीन में दायीं तरफ ऊपर पंच-होल सेल्फी कैमरा है और ऊपर व नीचे के बेज़ेल थोड़े मोटे हैं। Google Pixel Fold की बाहरी स्क्रीन Galaxy Fold 4 की तरह पतली नहीं, बल्कि चौड़ी है। इसके अलावा इसमें सिम ट्रे भी टॉप एज पर दिख रहा है।

स्पेसिफिकेशनों की बात करें तो, इससे सम्बंधित कई लीक आये हैं। Pixel Fold की कवर डिस्प्ले 5.8-इंच और मुख्य डिस्प्ले 7.6-इंच की हो सकती है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और HDR10+ सपोर्ट आने के आसार हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में भी Google Tensor G2 चिपसेट ही आएगा और साथ में 512GB तक के स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: Google ने दिखाई Passkey की राह, अब बिना पासवर्ड कर सकेंगे लॉग-इन

हालांकि फ़ोन की कीमत तो अगले हफ्ते इवेंट में ही सामने आएगी, लेकिन ये तो ज़ाहिर है कि ये सस्ता नहीं होने वाला। लीक खबरों के अनुसार, Pixel Fold लगभग $1,700 (1,40,000 रूपए) की कीमत पर आ सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: OnePlus N सीरीज़ हिला देगी भारत का ₹20,000 से कम वाला मार्केट

OnePlus ने प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में हमेशा नई-नई सीमाएं पार की हैं, लेकिन अब ब्रांड बजट सेगमेंट पर पूरी आक्रामकता के साथ नज़रें गड़ाने को तैयार है। एक एक्सक्लूसिव स्कूप में हमें पता चला है कि OnePlus बजट-कॉन्शियस ग्राहकों के लिए स्मार्टफोनों की एक बिल्कुल नई लाइनअप उतारने की तैयारी कर रहा है, जिसका …

ImageGoogle Pixel Fold भी होगा 2023 के बेहतरीन फोनों में शामिल : जानें इस फ़ोन के बारे में सबकुछ

ये खबरें तो काफी समय से आ ही रही हैं कि Google अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है और इस खबर पर Google ने भी अपनी मोहर लगा दी है। हालांकि इस खबर को आये लगभग 3 साल हो चुके हैं और किसी कारण से Google के इस फोल्डेबल फ़ोन को अब तक …

ImageGoogle Pixel Fold का लाइव-वीडियो लीक हुआ, दमदार फीचरों से लैस होगा फ़ोन

Google I/O 2023 मई में होने वाला है और आसार हैं कि इसमें कंपनी अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel Fold लॉन्च करे। इस नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के लीक हम कई समय से देखते आ रहे हैं। इसकी तस्वीरें भी लीक हुईं हैं, लेकिन आज पहली बार इस फोल्डेबल डिवाइस का एक लाइव-वीडियो सामने आया …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

Discuss

Be the first to leave a comment.