Google Pixel Fold का लाइव-वीडियो लीक हुआ, दमदार फीचरों से लैस होगा फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google I/O 2023 मई में होने वाला है और आसार हैं कि इसमें कंपनी अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel Fold लॉन्च करे। इस नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के लीक हम कई समय से देखते आ रहे हैं। इसकी तस्वीरें भी लीक हुईं हैं, लेकिन आज पहली बार इस फोल्डेबल डिवाइस का एक लाइव-वीडियो सामने आया है, जिसमें आप इसका डिज़ाइन बेहतर समझ सकते हैं। साथ ही Pixel Fold के सभी स्पेसिफिकेशन भी बाहर आ चुके हैं, तो आइये इसकी सारी जानकारी हम आपको विस्तार से बताते हैं।

ये पढ़ें: मई 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in May 2023

Pixel Fold का वीडियो देखें

Google का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 10 मई को Google I/O 2023 में लॉन्च होने की सम्भावना है। इस फोल्डेबल डिवाइस की लाइव-वीडियो पहली बार सामने आयी है। इसमें आप देख सकते हैं कि साइड के बेज़ेलों के मुकाबले, ऊपर और नीचे के बेज़ेल मोटे हैं। वहीँ फोल्ड होने के बाद भी इसकी कवर स्क्रीन थोड़ी चौड़ी नज़र आ रही है, जिसमें ऊपर पंच-होल सेल्फी सेंसर हैं।

ये लाइव वीडियो टिपस्टर Kuba Wojciechowski ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है, जिसमें आप दोनों स्क्रीन देख सकते हैं। इसके अलावा ये भी सामने आया है कि Google Pixel Fold में आपको दोनों स्क्रीनों पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा भी मिलेगी। अन्य टिपस्टर जॉन प्रौसर के अनुसार, इस स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम होगा और फिंगरप्रिंट सेंसर साइड में मौजूद रहेगा।

Google Pixel Fold स्पेसिफिकेशन

Pixel Fold में मुख्य डिस्प्ले 7.6-इंच की हो सकती है और इसमें OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीँ बाहरी डिस्प्ले 5.8 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकती है इसके अलावा दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएँगी। मुख्य स्क्रीन पर एक सेल्फी सेंसर है, जो 8MP का होगा, जबकि बाहरी या कवर डिस्प्ले पर 9.5 MP का फ्रंट कैमरा मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें मुख्य कैमरा 48MP, अल्ट्रा वाइड कैमरा 10.8MP और 10.8MP का ही टेलीफ़ोटो सेंसर भी शामिल हो सकते हैं।

Google Tensor G2 पर काम करने वाले Pixel Fold में 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज आपको मिल सकती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में और भी बेहतरीन फीचर हो सकते हैं, जिनकी पुष्टि लॉन्च के समय ही हो पायेगी। कीमतों की बात करें तो, लीक हुई खबरों के अनुसार, इस स्मार्टफोन की कीमत $1,799 (लगभग 1,47,000 रूपए) हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुई Google Pixel Fold की लाइव तस्वीरें

Google का I/O कार्यक्रम 10 मई 2023 को आयोजित होने जा रहा है, जिसमें Google अपने विभिन्न डिवाइसों को पेश करेगा। उम्मीद की जा रही है, कि इस कार्यक्रम में टेक दिग्गज Google Pixel Fold फोन को भी पेश करेगी, परन्तु कार्यक्रम में लॉन्च होने से पहले ही आज न्यूयॉर्क सिटी सबवे में एक Google …

ImageGoogle Pixel Fold भी होगा 2023 के बेहतरीन फोनों में शामिल : जानें इस फ़ोन के बारे में सबकुछ

ये खबरें तो काफी समय से आ ही रही हैं कि Google अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है और इस खबर पर Google ने भी अपनी मोहर लगा दी है। हालांकि इस खबर को आये लगभग 3 साल हो चुके हैं और किसी कारण से Google के इस फोल्डेबल फ़ोन को अब तक …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.