Google Pixel 7a 11 मई को होगा भारत में लॉन्च, कीमतें भी आयीं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Pixel 7a की ख़बरें काफी समय से आ रही हैं, लेकिन आज Google ने खुद ये एलान कर दिया है कि ये स्मार्टफोन इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाला है। Google Pixel 7a भारत में 11 मई, 2023 को लॉन्च किया जायेगा। Pixel 6a के इस सक्सेसर को विश्व स्तर पर Google I/O 2023 इवेंट में 10 मई को पेश किया जा सकता है, जिसके बाद ही ये भारत में दस्तक देगा। फ़ोन के स्पेसिफिकेशनों की बात की जाए तो हाल ही में इसके सभी फ़ीचर और रंगों की जानकारी लीक हुई है। ये स्मार्टफोन इस बार नए और अनोखे रंगों में देखने को मिल सकता है।

Google Pixel 7a

ये पढ़ें: Google Pixel 7a की पूरी स्पेसिफिकेशन शीट लीक; मिड-रेंज बाज़ार में दिखेगी इसकी ताकत

भारत में कब लॉन्च होगा Pixel 7a

Google India ने ट्विटर पर Pixel 7a के भारत में लॉन्च की ख़बर दी है। 11 मई को ये फ़ोन भारतीय बाज़ार में आएगा। साथ ही ये भी पुष्टि हो गयी है कि इस स्मार्टफोन को आप भारत में Flipkart पर खरीद सकते हैं। कुछ दिन पहले सामने आयी लीक के अनुसार, ये फ़ोन भारत में पांच -काले (Dinuguan Black), हरे (Crispy Kale), सफ़ेद (Mayo Cream), नारंगी (Tide Orange) और बैंगनी (Vibrant Ube) रंगों में आ सकता है।

Google Pixel 7a स्पेसिफिकेशन (संभावित)

लॉन्च से पहले ही, इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार Pixel 7a में 6.1-इंच की फुल एचडी+ 90Hz OLED डिस्प्ले आएगी। फ़ोन में पावर देने के लिए Google Tensor G2 चिपसेट का इस्तेमाल किया जायेगा, जिसके साथ 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।

इसके अलावा फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलने के आसार हैं। रियर पैनल पर Pixel 7 जैसी ही आड़ी स्ट्रिप मौजूद होगी, जिसमें ड्यूल रियर कैमरे आने की बात सामने आयी है। इनमें मुख्य कैमरा 64MP (Sony IMX787) का हो सकता है और दूसरा सेकेंडरी 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा आने के आसार हैं। वहीँ सेल्फी के लिए इसमें 10.8 MP का पंच-होल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

ये पढ़ें: Google Pixel Fold का लाइव-वीडियो लीक हुआ, दमदार फीचरों से लैस होगा फ़ोन

इसके अलावा Pixel 7a को पावर देने के लिए 4,400mAh की बैटरी आने के आसार हैं, जो इसे लगभग 72 घंटों का बैकअप दे सकती है। लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग यहां काफी धीमी या कम है। बताया जा रहा है कि ये फ़ोन केवल 20W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फ़ोन में आपको Android 13 सॉफ्टवेयर मिलेगा और सबसे अच्छी बात ये है कि यहां इस पर कोई अन्य UI नहीं है।

Pixel 7a की कीमतों को लेकर भी लीक आयी है, जिसके अनुसार ये फ़ोन $450 से $500 (लगभग 32,000 रूपए से 40,000 रूपए) के बीच बाज़ार में आएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

ImageGoogle Pixel 7a Tensor G2 के साथ मई में होगा लॉन्च, क्या इसकी ये कीमत आपके बजट में है ?

Google I/O यानि एनुअल डेवलपर कॉन्फरेंस 10 मई 2023 को होने वाली है। इस कॉन्फरेंस में क्या प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं, इसे लेकर कई अफवाहें सामने आयी हैं। लेकिन इनमें सबसे चर्चित अफवाह यही है कि इस इवेंट में कंपनी अपने मिड-रेंज और प्रचलित फ़ोन Google Pixel 7a को लॉन्च करेगी। हाल ही में …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products