Samsung गैलेक्सी Fold 5 और Flip 5 के जल्दी होंगे दर्शन, कंपनी ने बदला लॉन्च का समय

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने फ़रवरी 2023 में Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S23 सीरीज़ को लॉन्च किया था और लोगों को हर साल की तरह फोल्डेबल फोनों के लॉन्च की उम्मीद अगस्त 2023 में ही थी। लेकिन सामने आयी नयी रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के लॉन्च का समय बदल दिया है और Samsung अपना इस साल का दूसरा बड़ा इवेंट अब अगस्त नहीं बल्कि जुलाई 2023 में करेगी। ये ख़बर साउथ कोरिया की ही एक पब्लिकेशन Chosun द्वारा सामने आयी है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया है कि ये दोनों फोल्डेबल फ़ोन 26 जुलाई, 2023 को लॉन्च किये जायेंगे।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M14 रिव्यु: 5G बजट स्मार्टफोन, जो आपको निराश नहीं करता

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 26 कब होंगे लॉन्च ?

इसी रिपोर्ट के अनुसार, Samsung ने इन फोल्डेबल स्मार्टफोनों के लिए 26 जुलाई, 2023 को एक इवेंट रखा है, जिसमें इन डिवाइसों की घोषणा होगी। हालांकि कंपनी द्वारा फिलहाल ऐसी कोई ख़बर नहीं है। इससे पहले Samsung ने Fold 4, Flip 4 हो या Fold 3 और Flip 3, हर साल 10 अगस्त के आस-पास ही इन्हें लॉन्च किया है, लेकिन इस बार कंपनी नए फोल्डेबल फोनों को लगभग 2 हफ्ते पहले लॉन्च कर सकती है।

Samsung ये इवेंट सीओल (Seoul, Korea) में रख सकती है और ये भी एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि अभी तक ये इवेंट अमेरिका में ही होते आये हैं। हालांकि लॉन्च के समय और जगह की पुष्टि कंपनी द्वारा होना अभी बाकी है।

ये पढ़ें: Google Pixel 7a Vs Pixel 6a: Google का नया मिड-रेंज फ़ोन हुआ कितना बेहतर

इन स्मार्टफोनों के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Galaxy Fold 5 का डिज़ाइन हम एक्सक्लूसिव तौर पर आपके साथ साझा कर चुके हैं, जिसे विस्तार से जानने के लिए आप यहां भी क्लिक कर सकते हैं और नीचे वीडियो भी देख सकते हैं।

Fold 5 के स्पेसिफिकेशनों की बात की जाए तो, Galaxy Z Fold 5 में प्राइमरी डिस्प्ले 7.6-इंच की आ सकती है और ये AMOLED पैनल होगा। इसमें कवर डिस्प्ले भी पिछली बार की तरह 6.2-इंच की होगी और दोनों 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेंगी। जबकि Flip 5 की डिस्प्ले को लेकर ये खबर काफी तेज़ है कि इसमें कवर डिस्प्ले इस बार काफी बड़ी हो सकती है। दोनों फोनों में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट आने की ही सम्भावना है, जिसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के विकल्प आएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event की तारीख हुई लीक: तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

Samsung के साल भर के सबसे बड़े इवेंट – Samsung Galaxy Unpacked event के बारे में इस बार काफी कुछ लीक हो चुका है। ये इवेंट अगले महीने कोरिया में ही होगा और इसमें लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में प्रचलित लीकर Evan Blass द्वारा कई ट्वीट सामने आये हैं। इस इवेंट में कंपनी …

Image11 अगस्त को होगा Samsung Galaxy Unpacked Event: Galaxy Fold 3, Flip 3, Buds 2 और Galaxy Watch 4 आने के आसार

Samsung Galaxy Unpacked event की अफ़वाहों में आयी लॉन्च की तारीख़ सही निकली। कंपनी ने आखरिकार घोषणा कर दी है कि Samsung Galaxy Unpacked virtual event 11 अगस्त 2021 को ही होगा। कंपनी के अनुसार वो मोबाइल की दुनिया में की गयी नयी खोज को सामने लेकर आएंगे। ये ख़ोज इस दिशा में की गयी …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Imageनई Bajaj Pulsar 125 और 150 का इंतज़ार खत्म, कंपनी ने कन्फर्म की लॉन्च डेट

एक नज़र में: नई Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 की लॉन्च तारीख अब तय हो चुकी है। कंपनी ने इनका आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों के 24 अगस्त को आने की पुष्टि हुई है। टीज़र में “Gear Up For What’s Next” लाइन के साथ नई बाइक की परछाईं एक पुरानी …

Discuss

Be the first to leave a comment.