11 अगस्त को होगा Samsung Galaxy Unpacked Event: Galaxy Fold 3, Flip 3, Buds 2 और Galaxy Watch 4 आने के आसार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy Unpacked event की अफ़वाहों में आयी लॉन्च की तारीख़ सही निकली। कंपनी ने आखरिकार घोषणा कर दी है कि Samsung Galaxy Unpacked virtual event 11 अगस्त 2021 को ही होगा। कंपनी के अनुसार वो मोबाइल की दुनिया में की गयी नयी खोज को सामने लेकर आएंगे। ये ख़ोज इस दिशा में की गयी है जिससे आप इन नए डिवाइस के साथ हर पल एक अच्छा अनुभव पा सकें। रिलीज़ की गयी टीज़र वीडियो में कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिज़ाइन को दिखाया है।

सामने आयी ताज़ी ख़बरों के अनुसार, कंपनी इस इवेंट में तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, Flip 3 Lite लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Galaxy Galaxy Z Fold 3 सैमसंग का वो पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें under-screen कैमरा और नया stylus S-Pen मिले। साथ ही इसमें आपको mmWave 5G सपोर्ट, UWB और Wi-Fi 6E सपोर्ट भी दिया जायेगा।

जबकि Galaxy Z Flip 3 एक फ्लिप फ़ोन होगा जिसमें आपको एक मुख्य डिस्प्ले के अलावा एक छोटी स्क्रीन बाहर की तरफ भी मिलेगी।

इसके अलावा Samsung के नए Galaxy Buds 2 और दो स्मार्टवॉच Galaxy Watch 4, Watch 4 Active भी इस इवेंट द्वारा सामने आ सकती हैं। इस बार Samsung की नयी स्मार्टवॉच में नया WearOS देखने को मिल सकता है और ऐसा हुआ तो इस ने सॉफ्टवेयर के साथ आने वाली कंपनी की ये पहली घड़ी होगी।

हालांकि अधिकतर आयी ख़बरों के अनुसार यही डिवाइस आने की उम्मीद है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी Galaxy S21 FE को भी इस इवेंट में लॉन्च फ़ोन वाले डिवाइसों की सूची में शामिल कर सकती है।

Samsung Galaxy Unpacked event 11 अगस्त को ऑनलाइन 10 a.m. ET (भारतीय समयानुसार शाम 7.30pm पर) शुरू होगा। इस इवेंट को आप YouTube पर भी देख सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z7 5G vs Poco X5 5G: 20,000 रूपए में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ?

मार्च के महीने में ही भारतीय बाज़ार में दो नए बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुए। इनमें iQOO Z7 5G और Poco X5 5G के नाम शामिल हैं। दोनों की शुरूआती कीमत 20,000 रूपए से कम ही है और दोनों में दो स्टोरेज वैरिएंट पेश किये हैं। आइये जानते हैं कि इनमें से इस बजट में …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event की तारीख हुई लीक: तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

Samsung के साल भर के सबसे बड़े इवेंट – Samsung Galaxy Unpacked event के बारे में इस बार काफी कुछ लीक हो चुका है। ये इवेंट अगले महीने कोरिया में ही होगा और इसमें लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में प्रचलित लीकर Evan Blass द्वारा कई ट्वीट सामने आये हैं। इस इवेंट में कंपनी …

ImageGalaxy Fold 2 नहीं Galaxy Z Flip नाम से लांच होगा सैमसंग का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung ने हाल ही में अपने 11 फरवरी को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट को टीज़ करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इस इवेंट में फ्लैगशिप ग्रेड Galaxy S20 सीरीज के साथ कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लांच किया जा सकता है। इसी के साथ अपकमिंग स्मार्टफोन से जुडी जानकरी सामने आने …

ImageSamsung Galaxy Z Fold और Flip 5 के साथ आएंगे Galaxy Watch 6 सीरीज़। Galaxy S9 टैबलेट और Buds 3 – प्रमोशन पोस्टर हुआ लीक

Samsung Galaxy Z Fold 5, Flip 5 का इंतज़ार काफी बेसब्री से हो रहा है। कंपनी इन नए फोल्डेबल स्मार्टफोनों को अगले महीने यानि जुलाई के अंत में Galaxy Unpacked event में लॉन्च करने वाली है। लेकिन इस इवेंट में केवल यही फोल्डेबल नहीं बल्कि Samsung के और भी प्रीमियम डिवाइस नज़र आएंगे। इसी से …

ImageGalaxy Unpacked event से पहले ही Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक

टेक कंपनी Samsung 26 जुलाई को Galaxy Unpacked event आयोजित करने वाली है। इसके लिए अंतिम चरण की तैयारियां जोरों पर हैं। संभावना जताई जा रही है कि कंपनी लॉन्च इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5, Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़, Samsung Galaxy Buds 3 के साथ Samsung Galaxy …

Discuss

Be the first to leave a comment.