Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ गीकबेंच पर नज़र आया OnePlus Ace 2, 7 फरवरी को चीन में देगा दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपने आगामी स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 को 7 फरवरी को लॉन्च करने वाला है। डिवाइस के भारत में OnePlus 11R 5G के रूप में लॉन्च होने की संभावना है। OnePlus 11R 5G एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने आगामी OnePlus R सीरीज़ स्मार्टफोन के डिजाइन को पहले ही टीज कर दिया है। लॉन्च से पहले OnePlus Ace 2 को गीकबेंच पर देखा गया है।

यह भी पढ़े:- Apple ने M2 Pro और M2 Max चिपसेट के साथ लॉन्च किये नए MacBook Pro और Mac Mini मॉडल

गीकबेंच पर OnePlus Ace 2 की लिस्टिंग, स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस यूनिट डिटेल्स की पुष्टि करती है। आइए एक नजर डालते हैं OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और आधिकारिक लॉन्च से पहले सामने आए अन्य विवरणों पर।

OnePlus Ace 2 गीकबेंच लिस्टिंग

OnePlus Ace 2 चीन में 7 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले फोन “PHK110” मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus Ace 2 Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट से लेस है, जो नवीनतम Snapdragon 8 Gen 2 SoC का प्रेडेसर है। गीकबेंच पर लिस्ट किए गए वेरिएंट में 16 GB रैम है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि Ace 2 ने गीकबेंच के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 1336 और 4178 स्कोर किया है। चूंकि फोन चीन में लॉन्च हो रहा है, इसलिए इसमें ColorOS 13 होने की संभावना है।

कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसका कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन भी काफी प्रीमियम है। फोन में अलर्ट स्लाइडर मिलने की भी सम्भावना है।

यह भी पढ़े:- OnePlus ला रहा है अपना फर्स्ट एवर Foldable स्मार्टफोन, इस ही साल हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

OnePlus Ace 2 स्पेक्स

लीक हुई जानकारी के अनुसार OnePlus Ace 2, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगी। स्क्रीन के किनारे (edges) कर्व्ड होंगे। Ace 2 में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ/मैक्रो सेंसर होगा। इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। फोन में 5000mAh की बैटरी होगी, जो 100W की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

यह भी पढ़े:- Google Pixel 7 सीरीज़ पर बम्पर ऑफर: 35,000 से भी कम में खरीदें, 60,000 रूपए का ये फ्लैगशिप फ़ोन

Related Articles

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

ImageOnePlus 7 Pro का 12GB रैम वरिएन्त हुआ गीकबेंच पर लिस्ट

OnePlus अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro और 7 को मई,14 को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही लीक हुई इमेज और विडियो के बाद डिवाइस के डिजाईन से जुडी काफी जानकारी और कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गयी है। OnePlus 7 Pro को अब गीकबेंच पर देखा गया …

ImageOnePlus 11 और OnePlus 11R की कीमतें और सभी स्पेसिफिकेशन लीक हुए, OnePlus 10 से सस्ता हो सकता है ये फ़ोन

OnePlus 11 5G भारत और विश्व स्तर पर 7 फरवरी 2023 को लॉन्च होने वाला है। लेकिन इसकी चर्चा Snapdragon 8 Gen 2 के लॉन्च के साथ ही शुरू हो गयी थी, जब कंपनी ने इसमें ये नया चिपसेट देने की घोषणा की और तभी से इसकी चर्चा रोज़ हो रही है। लेकिन आज OnePlus …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.