Google Pixel 7 सीरीज़ पर बम्पर ऑफर: 35,000 से भी कम में खरीदें, 60,000 रूपए का ये फ्लैगशिप फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google Pixel 7 सीरीज़ भारत में अक्टूबर 2022 में ही लॉन्च हुई है। दोनों ही स्मार्टफोन Google के Tensor चिपसेट के साथ सामने आये हैं और इनमें Google Pixel 7 की कीमत 59,999 रूपए और Google Pixel 7 Pro की 84,999 रूपए है। लेकिन बैंक ऑफरों के चलते बीच में बेस मॉडल कीकीमत 10,000 रूपए कम तो हुई, पर अब फिर से ये फ़ोन अपनी लॉन्च प्राइस के साथ ही उपलब्ध हैं। लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ ही Flipkart पर इन दोनों स्मार्टफोनों पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके साथ ये फ़ोन आपको 35,000 रूपए से भी कम में मिल सकते हैं।

Google Pixel 7 सीरीज़ पर भारी डिस्काउंट: 35,000 रूपए से भी कम में उपलब्ध 60,000 का फ़ोन

बेस मॉडल Google Pixel 7 की कीमत 59,999 रूपए है, जिस पर HDFC क्रेडिट / डेबिट कार्ड के साथ 5000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। इस ऑफर के लगते ही कीमत 54,999 रूपए हो जाती है। इसके बाद इस पर एक्सचेंज ऑफर अब 23,000 रूपए तक का है। अगर आपके पास कोई पुराना और अच्छा फ़ोन है, जिसे आप एक्सचेंज में लगा सकते हैं, तो इस पर आपको आपके फ़ोन की कंडीशन के अनुसार 23,000 रूपए तक की छूट और मिल सकती है, जिसके बाद आप इस फ्लैगशिप फ़ोन को मात्र 31,999 रूपए में खरीद सकते हैं। अगर आप इस एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अपनी इस डील को 8 जनवरी तक सील कर लीजिये, वर्ण बैंक का ऑफर समाप्त हो जायेगा।

Google Pixel 7 Pro पर पाएं 30,000 रूपए की छूट

Google Pixel 7 सीरीज़ के इस Pro मॉडल की कीमत 84,999 रूपए है। इस पर आप HDFC क्रेडिट / डेबिट कार्डों के साथ 5,000 रूपए का डिस्काउंट ले सकते हैं। और Pixel 7 की ही तरह इस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसके साथ आप इस पर 25,000 रूपए की छूट और पा सकते हैं।

पूरे 30,000 रूपए के डिस्काउंट के बाद आप इस फ़ोन को फिलहाल मात्र 54,999 रूपए में खरीद सकते हैं।

इन पर आपको कितना डिस्काउंट मिलता है, ये जानने के लिए आपको अपने क्षेत्र का पिन कोड डालकर, एक्सचेंज वाले फ़ोन की डिटेल डालनी होंगी, जिसके बाद आपको ऑफर की सटीक जानकारी मिल सकेगी।

ये पढ़ें: इस तरह ले सकते हैं OnePlus Cloud 11 इवेंट में हिस्सा, कंपनी ही उठाएगी आपके रहने और फ्लाइट का खर्चा

Google Pixel 7 में 6.32-इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। वहीँ Pixel 7 Pro में 6.7-इंच की क्वाड एचडी+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। Pixel 7 और Pixel 7 Pro में Google का अपना और नया Tensor G2 4nm प्रोसेसर है। इसमें 2 Cortex X1 कोर, 2 Cortex-A76 कोर और चार Cortex-A55 एफिशिएंसी कोर हैं। इसके अलावा इसमें Titan M2 security चिपसेट भी है।

Google ने दोनों ही स्मार्टफोनों में 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया है, और सेकेंडरी 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है। इसके अलावा Pro वैरिएंट में एक 48MP का टेलीफ़ोटो सेंसर ( 30x तक OIS और EIS ज़ूम ) भी मौजूद है।

Google Pixel 7 Pro में 5000mAh बैटरी और वनीला मॉडल, Pixel 7 में 4355mAh की बैटरी है। दोनों में 23W की फ़ास्ट चार्जिंग है और 20W+ की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageAmazon Sale में ₹35,000 तक की छूट, Nothing Phone 3 समेत इन 7 फोनों पर है आकर्षक ऑफर

Amazon Great Summer Sale 2026 में इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए कई अच्छे मौके दिख रहे हैं। अगर आप काफी समय से नया फोन लेने का सोच रहे थे, लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो यह सेल आपके लिए काम की हो सकती है। खास बात यह है कि इस बार …

ImageGoogle के इस फोन पर मिल रही 24,000 रुपये से भी ज़्यादा की छूट, जानें कैसे पाएं ऑफर का लाभ

अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन को कुछ कम दाम पर खरीदना चाहते हैं, वो भी स्टॉक एंड्रॉइड के साथ, तो ये मौका आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। दरअसल, Google Pixel 10 Series के लॉन्च के बाद कंपनी के पिछले साल आए Google Pixel 9 सीरीज़ की कीमतों में भारी गिरावट कर दी है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.