OnePlus Ace 7 को लेकर बड़ा लीक, नए फोन में मिल सकता है ऐसा फीचर जो चौंकाएगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपनी अगली Ace सीरीज़ के फोन में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी कर सकता है। Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार,, OnePlus Ace 7 फिलहाल चीन में इंजीनियरिंग सैंपल स्टेज में है और शुरुआती हार्डवेयर काफी दमदार दिख रहा है।

लीक के अनुसार, OnePlus Ace 7 के इंजीनियरिंग यूनिट में 6.78 इंच की फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगी। इसमें काफी ज़्यादा रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही जा रही है। Digital Chat Station का दावा है कि पैनल अभी कम से कम 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने के लिए तैयार है, जबकि OnePlus 240Hz तक टेस्ट कर रहा है। अगर ऐसा होता है, तो यह किसी भी OnePlus फोन में मिलने वाली सबसे तेज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले में से एक हो सकती है।

ये पढ़ें: ₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की भी बात कही गई है।

इसके अलावा OnePlus Ace 7 की बैटरी भी यहां बड़ा हाइलाइट है। लीक के अनुसार, OnePlus करीब 9000mAh बैटरी देने की तैयारी में है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की खबर भी है।

हम हमेशा देखते आये हैं कि Ace सीरीज़ के ही फोन आगे भारत में “R” ब्रैंडिंग के साथ लाये जाते हैं। काफी हद तक उम्मीद है कि ये फोन भारत में OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। और अगर यही हार्डवेयर भारत आने वाले मॉडल में भी आता है, तो यह R-सीरीज़ के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

Digital Chat Station ने यह भी बताया है कि OnePlus एक नया फैन-बेस्ड कूलिंग सिस्टम टेस्ट कर रहा है। यह एक्टिव कूलिंग सिस्टम अभी फाइनल नहीं हुआ है, इसलिए यह अंतिम रिटेल यूनिट में आएगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

OnePlus Ace 7 को चीन में अक्टूबर 2026 के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जो Ace 6 की टाइमलाइन के आसपास ही होगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या हमें सच में स्मार्टफोन में 240Hz रिफ्रेश रेट की ज़रूरत है? आप अपनी राय कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताइए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक, डिस्प्ले और कैमरा में आएगा बड़ा अपग्रेड?

OnePlus के अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है, लेकिन इसके बावजूद OnePlus 16 के लीक लगातार आ रहे हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, कंपनी इस फोन में डिस्प्ले, कैमरा और AI फीचर्स पर बड़ा दांव …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक: 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और 240Hz डिस्प्ले की चर्चा

OnePlus 16 को लेकर नया लीक सामने आया है और इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप फोन में 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 9000mAh तक की बैटरी और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे बड़े अपग्रेड दे सकती है। ऐसे समय में जब OnePlus को लेकर बंद …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

Discuss

Be the first to leave a comment.