Motorola Moto G60s जल्दी हो सकता है लॉन्च: कीमतें और मुख्य फ़ीचर लीक हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola का Moto G60 इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया है और अब कंपनी इसी सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन Moto G60s पर काम कर रही है जो Moto G60 का अपग्रेडेड वर्शन होगा। आज इसी स्मार्टफोन की एक लीक भी सामने आयी है जिसमें इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी शामिल है।

सामने आयी नयी लीक से यही लगता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को जल्दी ही लॉन्च कर सकती है और इसकी कीमत Moto G60 से थोड़ी ज्यादा €300-320 (लगभग 26,500 से 28,500 रूपए) के बीच हो सकती है।

आगे आपको लीक हुए फ़ीचरों की जानकारी देते हैं। कहा जा रहा है कि Moto G60s में 8GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज आएगी। ये स्मार्टफोन शायद केवल एक ही रंग (नीला) के विकल्प में रिलीज़ किया जायेगा। ये कहना उचित होगा कि Moto G60 बेस वैरिएंट है जिसमें कुछ सुधार करके या फीचरों को अपग्रेड करके Moto G60s के नाम के साथ जल्दी ही लॉन्च किया जायेगा।

 Moto G60s के कीमत और फ़ीचर लीक

आपको याद दिलाने के लिए बता दें कि Moto G60 भारत में 108 मेगापिक्सल के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 17,999 रूपए है। इस फ़ोन में 6.8 इंच की फुल एचडी+ Max Vision डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। ये स्मार्टफोन Octa Core Snapdragon 732G प्रोसेससर पर चलता है जिसके साथ 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गयी है। फ़ोन में 6000mAh की बिल्ट-इन बैटरी, TurboPower 20 फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलती है। इसके अलावा इसमें 108 मेगापिक्सल मुख्य रियर कमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और एक डेप्थ सेंसर भी कैमरा मॉड्यूल पर शामिल है। सामने की तऱफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

हालांकि Moto G60s के लॉन्च को लेकर कंपनी की तरफ आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। लेकिन G60s में रैम भी ज्यादा है तो कीमत भी यहां बढ़ गयी है। साथ ही प्रोसेसर में भी आपको बदलाव देखने को मिलेगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageFlipkart Big Saving Days  Sale में Motorola के किफायती स्मार्टफोनों पर मिल रहा है 5,000 तक का डिस्काउंट

Flipkart सेल 23 जुलाई से 27 जुलाई तक है। इसमें कई स्मार्टफोन आपको आकर्षक ऑफरों के साथ मिल सकते हैं। इसी सेल में Motorola ने भी अपने प्रचलित स्मार्टफोन जैसे Moto G51, Moto G71, Moto G60, Moto G31, Motorola Edge 20 Fusion पर डिस्काउंट की घोषणा कर दी है। मोटोरोला के ये सभी स्मार्टफोन इस …

ImageMoto G60 और Moto G40 Fusion हुए स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट और 6,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने फीचर और कीमत

Motorola ने आज इंडिया में Moto G60 और Moto G40 Fusion को लांच कर दिया है। फ़ोनों में आपको पंच-होल स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 732G, ट्रिपल रियर कैमरा, 6,000mAh बैटरी और एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर मिलते है। दोनों ही फोन मोटोरोला ने काफी एक जैसे फीचरों के साथ पेश किएगए है तो चैये नज़र डालते है डिवाइसों के …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageMoto G Max के इंडिया लॉन्च का इंतज़ार खत्म, भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्ज़न से अलग होगा

Motorola ने Moto G Max की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, ये फोन भारत में 14 अगस्त को आएगा। motorola.in और Flipkart, दोनों पर इसका माइक्रोसाइट लाइव है और पूरी स्पेसिफिकेशन वहीँ दर्ज हो चुकी है। जून में ब्राज़ील में जो G Max उतरा था, भारत आने वाला मॉडल उससे अलग है, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.