Google Pixel 8a राउंडअप: लॉन्च से पहले फ़ोन के बारे में जानें सारी बातें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google Pixel 8a को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन Pixel 8a का इसी महीने लॉन्च होना लगभग तय है। अभी तक इस फ़ोन से सम्बंधित सामने आयी सभी लीक बताती हैं कि Pixel 8a भारत में और विश्व स्तर पर मई 2024 में ही आ सकता है। इसके अलावा फ़ोन के स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और इसकी कीमतों को लेकर भी कई खबर आ चुकी हैं। आइये जानते हैं कि Pixel 8a में आपको क्या फ़ीचर मिल सकते हैं और बाज़ार में किस कीमत पर इसके उपलब्ध होने की सम्भावना है।

Google Pixel 8a कब होगा लॉन्च ?

Google विश्व स्तर पर Google I/O इवेंट का आयोजन कर रहा है और उम्मीद है कि इसी दिन कंपनी का नया मिड-रेंज फ़ोन Pixel 8a भी दस्तक दे सकता है। ये इवेंट 14 मई, 2024 से शुरू हो रहा है। साथ ही भारत में ये फ़ोन इसके कुछ ही समय बाद आएगा।

Google Pixel 8a स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Google Pixel 8a के स्पेसिफिकेशन काफी समय से इंटरनेट पर लीक हो रहे हैं। इस स्मार्टफोन में 6.1-इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। इसके अलावा इसमें आपको ओक्टा कोर Tensor G3 प्रोसेसर मिलेगा, जो Pixel 8 और Pixel 8 Pro में भी है। इसके अलावा ये फ़ोन प्लास्टिक बॉडी के साथ आ सकता है, लेकिन डिज़ाइन की परिभाषा Pixel 8 जैसी ही होगी।

Pixel 8a में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप आने के आसार हैं। इनमें 64MP ला प्राइमरी सेंसर OIS के साथ मिल सकता है और साथ में 13MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर नज़र आ सकता है। वहीँ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फ़ोन में 13MP फ्रंट कैमरा का सपोर्ट होगा। बैटरी की बात करें तो, इसके प्रीडिसेस्सर Pixel 7a के मुकाबले, इसमें थोड़ी बड़ी 4500mAh की बैटरी हो सकती है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग केवल 27W की ही मिल पायेगी।

IP67 रेटिंग के साथ आने वाले इस फ़ोन में कई बेहतरीन AI फ़ीचर भी मिल सकते हैं, जिनमें सर्किल टू सर्च, लाइव ट्रांसलेट, मैजिक इरेज़र, ऑडियो मैजिक इरेज़र, इत्यादि शामिल हैं। फ़ोन Android 14 के साथ आ सकता है, लेकिन अच्छी बात ये है कि Google अपने Pixel फोनों के साथ 7 साल की सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा करता है।

Pixel 8a की कीमतें लीक

Google Pixel 8a दो स्टोरेज मॉडलों में भारत में उपलब्ध हो सकता है। साथ ही फ़ोन की कीमतों में भी इसके प्रीडिसेस्सर के मुकाबले थोड़ा इज़ाफ़ा होने के आसार हैं। सामने आयी लीक खबरों के अनुसार इस Pixel फ़ोन के 128GB मॉडल की कीमत 499 डॉलर (लगभग 41,700 रुपए) हो सकती है और इसके 256GB मॉडल की कीमत 559 डॉलर (लगभग 46,700 रुपए) होने का अनुमान है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageGoogle Pixel 7a 11 मई को होगा भारत में लॉन्च, कीमतें भी आयीं सामने

Pixel 7a की ख़बरें काफी समय से आ रही हैं, लेकिन आज Google ने खुद ये एलान कर दिया है कि ये स्मार्टफोन इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाला है। Google Pixel 7a भारत में 11 मई, 2023 को लॉन्च किया जायेगा। Pixel 6a के इस सक्सेसर को विश्व स्तर पर Google I/O 2023 …

ImageGoogle Pixel 7a और Pixel Fold की लॉन्च की तारीख और कीमतें लीक हुईं

Google का साल का सबसे बड़ा इवेंट Google I/O 2023 जल्दी ही होने वाला है। जैसे जैसे इवेंट नज़दीक आ रहा है, वैसे वैसे इसमें लॉन्च होने वाले डिवाइसों की चर्चा तेज़ हो गयी है और हमें आज इन प्रोडक्ट्स से जुडी कुछ जानकारी और स्पेसिफिकेशन मिले हैं, जिन्हें हम आपके साथ साझा करने वाले …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.