उपयोगकर्ता हो रहे Netflix Phishing Scam का शिकार, जाने Netflix का पासवर्ड कैसे बदले

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ समय पहले ही Netflix ने पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा को बंद किया था, और अब Netflix Phishing Scam की खबरें सुर्खियों में हैं। खबरों के अनुसार Netflix Users एक फिशिंग स्कैम के शिकार हो रहे है। इस Scam में एक ईमेल के माध्यम से उपयोगकर्ताओं की लॉगिन आईडी और पासवर्ड लिया जा रहा है। इसकी जानकारी 9to5Mac द्वारा दी गयी है, जिसमे बताया गया है, कि ये ईमेल सिर्फ उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि Netflix के कर्मचारियों को भी आ रहे हैं। जानते है, Netflix Scam और अपने Netflix का पासवर्ड कैसे बदले? इसके बारे में विस्तार से।

Netflix Scam, How to change netflix password

Netflix Phishing Scam क्या है

ये एक ऐसा Scam है, जिसमें Netflix Users को एक ईमेल भेजा जा रहा है, जो बिलकुल कंपनी के नियमित आने वाले अन्य मेल की तरह ही लगता है। ईमेल में ये बताया जा रहा है, कि आपका Netflix Subscription जल्द ही समाप्त होने वाला है और एक ऐसा तरीका है, जिससे आप फ्री में Netflix को 90 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। जब Netflix Users ईमेल में दी गयी लिंक के माध्यम से लॉगिन करते हैं, तो उनका Netflix ID और पासवर्ड Scammer के पास चला जाता है, इसके अतिरिक्त Credit Card की जानकारी देने पर खाते से पैसे चोरी होने की संभावना भी बढ़ जाती हैं।

ये पढ़े: Instagram profile पर Music कैसे लगाए?

Netflix Scam का पता लगाने का तरीका

यदि आपके पास भी इस तरह का कोई ईमेल आता है, तो ईमेल फ्रॉड है या नहीं ये पता करने के कई तरीकें हैं।

  • यदि आपने Netflix पर लॉगिन किया है तो उससे आने वाले ईमेल आपके प्राइमरी इनबॉक्स में आएंगे, और फ्रॉड ईमेल आपके Spam फोल्डर में आ सकते हैं।
  • दूसरा तरीका है कि आप आये हुए ईमेल का डोमेन चेक करें, यदि वो ईमेल Netflix के ऑफिसियल डोमेन से नहीं आया है, तो वो फ्रॉड ईमेल हो सकता है। डोमेन का नाम चेक करते समय स्पेलिंग का ख़ास ध्यान रखें। अक्सर Scammers कंपनी के नाम से मिलता जुलता डोमेन ले लेते है, उदाहरण के लिए Netflix की जगह पर Nettflix जैसा कुछ।
  • तीसरा तरीका है, कि जो ऑफर उस आये हुए ईमेल में बताये जा रहे हैं, Netflix की ऑफिसियल वेबसाइट या सोशल मीडिया अकॉउंटस पर जाकर उस ऑफर की पुष्टि करें।

ये पढ़े: AI की सहायता से Instagram Stories में बैकग्राउंड कैसे बदलें?

अपना Netflix का पासवर्ड कैसे बदलें

यदि आपको भी लगता है कि आप इस Netflix Phishing Scam का शिकार हो गए हैं, और अपने Netflix Account का पासवर्ड बदलना चाहते हैं, तो नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने Phone या Laptop/PC पर कोई भी ब्राउज़र ओपन करें।
  • अब Netflix के https://netflix.com/password वेबपेज पर जाएं।
  • यहाँ अपना पासवर्ड डाले, जिससे वर्तमान में Netflix में लॉगिन करते हैं।
  • अब आपको नया पासवर्ड डालने का ऑप्शन दिखेगा, यहाँ पर जो भी नया पासवर्ड रखना चाहते हैं, वो डालें और “Change Password” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “sign out of all other devices” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

ऐसा करने पर आपके Netflix Account का पासवर्ड बदल जायेगा और पुराने पासवर्ड है जिस भी डिवाइस में अकाउंट लॉगिन होगा, वहाँ से लॉगआउट हो जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRedmi Note 17 और Poco M8 Plus भारत आने को तैयार – BIS पर दिखे दोनों फोन, जानें कब होगी एंट्री

Xiaomi के दो नए फोन भारत आने की तैयारी में हैं। Redmi Note 17 और Poco M8 Plus, दोनों भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिख गए हैं, और इसी लिस्टिंग ने इनकी भारत में जल्द एंट्री के संकेत भी दे दिए हैं। अगर आप एक नए मिड-रेंज फोन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो …

ImageNetflix ने किया बेड़ा गर्क; अब पासवर्ड शेयर करने पर कटेगी जेब

Netflix भारत में भी अब एक सबसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म बन चुका है। हालांकि पिछले कुछ समय से Netflix को भारत में फायदा नहीं हो रहा है, क्योंकि इसके प्लान बाकी OTT प्लेटफॉर्म से कुछ महंगे हैं और साथ ही यूज़र अपने लॉग-इन और पासवर्ड कई लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं, जिसके कंपनी …

ImageNetflix की तरह Disney Plus Hotstar पर भी नहीं कर सकेंगे अब पासवर्ड शेयरिंग

पिछले साल Netflix ने अपने रेवेन्यू को बढ़ाने और पासवर्ड शेयरिंग से लोगों को रोकने के लिए एक कड़ा कदम उठाया था। ये निर्णय Netflix उपयोगकर्ताओं को अपने परिवार से बाहर पासवर्ड शेयर करने से रोकने के लिए लिए गया था, जिससे कंपनी की आमदनी पर काफी प्रभाव पड़ रहा था। पासवर्ड शेयरिंग क्रैकडाउन का …

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products