Netflix की तरह Disney Plus Hotstar पर भी नहीं कर सकेंगे अब पासवर्ड शेयरिंग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल Netflix ने अपने रेवेन्यू को बढ़ाने और पासवर्ड शेयरिंग से लोगों को रोकने के लिए एक कड़ा कदम उठाया था। ये निर्णय Netflix उपयोगकर्ताओं को अपने परिवार से बाहर पासवर्ड शेयर करने से रोकने के लिए लिए गया था, जिससे कंपनी की आमदनी पर काफी प्रभाव पड़ रहा था। पासवर्ड शेयरिंग क्रैकडाउन का निर्णय सही रहा और Netflix को 9 मिलियन नए सब्सक्राइबर मिले। अब Disney Plus भी अपने रेवेन्यू को बढ़ाने और नए यूज़र जोड़ने के लिए अपने इसी राह पर निकल पड़ा है और अगले महीने से ही पासवर्ड शर्जिंग क्रैकडाउन की योजना बना रहा है।

ये पढ़ें: आखिर क्यों बंद हो रही हैं Paytm की सभी सर्विसें ? आम जनता पर क्या होगा इसका असर ?

Disney Plus के फाइनेंशियल ऑफिसर हघ जोह्न्स्टन (Hugh Johnston) के अनुसार डिज्नी प्लस एकाउंट्स में अनुचित तरीके से पासवर्ड शेयरिंग काफी देखी गयी है और इसीलिए अब अगर कोई किसी और के अकाउंट से साइन-अप करता है, तो उसे वहीँ पर अपना सब्सक्रिप्शन लेने का विकल्प नज़र आएगा। इनका कहना है कि इन्हीं गर्मियों, मार्च 2024 से ही Disney Plus यूज़र्स भी पासवर्ड शेयर नहीं कर सकेंगे।

हालांकि अपना सब्सक्रिप्शन लेने के अलावा Disney Plus भी Netflix की तरह एक अकाउंट में परिवार के बाहर के लोगों को जोड़ने का ऑप्शन भी देगा, लेकिन उसके लिए कुछ अतिरिक्त चार्ज देना होगा। जैसे Netflix कुछ देशों में अकॉउंट में किसी को जोड़ने के लिए 7.99 डॉलर चार्ज करता है। लेकिन डिज्नी प्लस इस चीज़ के लिए कितना चार्ज लेगी, ये फिलहाल नहीं कहा जा सकता है।

जोह्न्स्टन का कहना है कि पेड शेयरिंग (पैसे देकर अकाउंट साझा करना) हमारे लिए एक मौका है, जिसका फायदा बाज़ार में मौजूद हमारे प्रतियोगी भी उठा रहे हैं। इस सम्बन्ध में हमने भी कुछ एक्शन लिए हैं, जिन्हें आने वाले महीनों में लागू किया जायेगा। डिज्नी प्लस ने पासवर्ड शेयरिंग को लेकर नियम बदलें हैं, जो नए सब्सक्राइबर्स के लिए 25 जनवरी 2024 से ही लागू हो चुके हैं और जिनके पास पहले से इसका सब्सक्रिप्शन है, उन पर ये नियम मार्च 2024 से लागू होंगे।

ये पढ़ें: Nothing की तरह अब Realme का ये फ़ोन भी ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ होगा लॉन्च

दरअसल, पासवर्ड शेयरिंग किसी भी OTT प्लेटफॉर्म के लिए उनकी आय या रेवेन्यू के कम होने या उसमें नुकसान होने का एक मुख्य कारण है। इसके कारण लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों या पड़ोसियों को अपने अकाउंट का पासवर्ड देते हैं और उसी कारण वो अपना Netflix व Hotstar अकाउंट नहीं बनाते। इसी समस्या से लगातार संघर्ष करने के बाद कंपनियों ने पासवर्ड शेयरिंग क्रैकडाउन को लागू किया है। साथ ही लोगों को अलग महंगे प्लान न लेने हों, तो कंपनी ऐड्स (विज्ञापनों) के साथ नए और सस्ते प्लान लॉन्च करने की योजना बना रही है। इनमें आपको विज्ञापनों के साथ कंटेंट देखने को मिलेगा, इसीलिए ये सस्ते होंगे और विज्ञापनों से कंपनी के रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी होगी। Amazon ने भी हाल ही में ऐसा एक प्लान लॉन्च किया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung का नया Monster फोन भारत आ रहा है: Galaxy M47 5G का टीज़र Amazon पर लाइव, जानें खास बातें

Samsung Galaxy M47 5G भारत में जल्द दस्तक देने वाला है, और कंपनी ने इसकी पहली झलक Amazon पर दिखा दी है। टीज़र पेज पर M-सीरीज़ का वही जाना-पहचाना “Next Level Monster” टैगलाइन लौट आया है, यानी कंपनी का अगला बजट 5G फोन अब बस कुछ ही दिन दूर है। सबसे पहले नज़र जाती है …

Imageअब नहीं कर सकेंगे Netflix पासवर्ड शेयरिंग; पासवर्ड शेयर किया तो इतनी कीमत मांगेगा Netflix

Netflix ने पहले ही ये घोषणा कर दी थी कि Netflix पासवर्ड शेयरिंग करने पर अब पैसे देने होंगे। लेकिन आज से Netflix ने इसका शुरुआत भी कर दी है। कंपनी ने पासवर्ड शेयरिंग प्लान लॉन्च किया है, जिसकी टेस्टिंग कुछ समय पहले शुरू हुई थी। आज इस प्लान की शुरुआत यू.एस. में हुई है, …

Imageकालीन भैया से मिलने को हो जाइये तैयार; इस समय पर रिलीज़ हो रहा है मिर्ज़ापुर

मिर्ज़ापुर सीज़न 3 की अनगिनत अफवाहों के बाद, अब ये पुष्टि हो चुकी है कि सीज़न 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। Amazon Prime Video की इस सीरीज़ का एक अलग ही फैन बेस है और सीज़न 1 और 2 को देखने के बाद, कहानी में जो मोड़ आया है, उससे लोगों के बीचे …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

Image1600 करोड़ की कमाई के बाद अब OTT पर आएगी ‘धुरंधर 2’? सामने आई बड़ी जानकारी

सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है – धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) OTT पर कब आएगी? रणवीर सिंह की इस फिल्म ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, उसने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब जो दर्शक …

Discuss

Be the first to leave a comment.