कालीन भैया से मिलने को हो जाइये तैयार; इस समय पर रिलीज़ हो रहा है मिर्ज़ापुर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मिर्ज़ापुर सीज़न 3 की अनगिनत अफवाहों के बाद, अब ये पुष्टि हो चुकी है कि सीज़न 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। Amazon Prime Video की इस सीरीज़ का एक अलग ही फैन बेस है और सीज़न 1 और 2 को देखने के बाद, कहानी में जो मोड़ आया है, उससे लोगों के बीचे तीसरे सीज़न की उत्सुकता और बढ़ गयी है। अब तक आयी सभी अफवाहों के बाद पहली बार मिर्ज़ापुर कास्ट में से अभिनेता विजय वर्मा ने ये कन्फर्म किया है कि सीज़न की शूटिंग पूरी हो चुकी है। विजय वर्मा के अलावा इस वेब सीरीज़ के प्रसिद्ध होने का श्रेय कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू भैया (अली फज़ल) और गोलू (श्वेता त्रिपाठी) को भी जाता है, जिनकी परफॉरमेंस पिछले सीज़न में लोगों को काफी पसंद आयी है।

ये पढ़ें: Netflix की तरह Disney Plus Hotstar पर भी नहीं कर सकेंगे अब पासवर्ड शेयरिंग

मिर्ज़ापुर सीज़न 3

Mirzapur सीज़न 3 कब होगा रिलीज़

इस सीज़न से जुड़ी हाल ही में आयी सभी रिपोर्ट बताती हैं कि Mirzapur Season 3 मार्च 2024 में रिलीज़ किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई तारीख़ अभी नहीं आयी है, लेकिन ये चर्चा ज़ोरों पर है कि पूरे सीज़न की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन सब ख़त्म हो चुका है। साथ ही मिर्ज़ापुर में शत्रुघ्न त्यागी का किरदार निभाने वाले अभिनेता विजय वर्मा ने भी सीज़न की शूटिंग पूरी हो जाने की बात अपने Instagram अकाउंट पर शेयर की है।

Mirzapur Season 3 की कास्टिंग

सीज़न 3 में हमें देखने को मिलेगा कि अली फज़ल (गुड्डू पंडित) और पंकज त्रिपाठी, जो अखंडानंद त्रिपाठी के बीच बदले का युद्ध चल रहा है। गुड्डू अपने घरवालों, बीवी और होने वाले बच्चे की मृत्यु का बदला लेना चाहता है और कालीन भैया अब भी मिर्ज़ापुर के राजा बने रहने के लिए लड़ रहे हैं। इसके अलावा गोलू भी अब गजगामिनी गोलू गुप्ता के रोल में नज़र आएगी और बीना त्रिपाठी की भी दमदार वापसी दिखाई जाएगी। इसके अलावा मुन्ना भैया की विधवा, रतिशंकर के बेटे शरद शुक्ला और शत्रुघ्न त्यागी जैसे किरदार भी कहानी में नया मोड़ लेकर आएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageMirzapur Season 3 को लेकर Amazon Prime Video का पहला ट्वीट: सामने आयी बड़ी जानकारी

OTT पर ऐसी कई वेब सीरीज़ आयीं हैं, जिन्हें भारत में काफी पसंद किया गया है, लेकिन Mirzapur की अपनी एक अलग ही फैन-फॉलोविंग है। इसके पहले ही सीज़न के बाद गुड्डू भैया, कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी, ये तीन नाम लोगों को जैसे रट ही गए। दूसरे सीज़न में भी लोगों को मिर्ज़ापुर की …

Imageइस वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का होगा फुल डोज़; 20 May को होंगे 5 बड़े OTT रिलीज़

अगर आप भी मेरी तरह पूरा हफ्ता इंतज़ार करते हैं कि इस वीकेंड पर OTT पर क्या बिंजवॉच करने को मिलेगा, तो बता दें कि ये हफ्ता बेहद शानदार होने वाला है। कल यानि 20 मई को अलग-अलग OTT प्लैटफॉर्म पर 5 शो व फिल्में रिलीज़ होने जा रही है, जो आपको टीवी के सामने …

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Discuss

Be the first to leave a comment.