iQOO Neo 9 Pro: OnePlus 12R का ये प्रतियोगी भारत में इस कीमत पर हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO Neo 9 Pro भारत में 22 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। ये फ़ोन चीन में लॉन्च हुए फ़ोन से थोड़ा अलग हो सकता है। भारत में इसे प्री-आर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं और आप इसे लॉन्च के बाद Amazon से खरीद पाएंगे। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके बारे में कुछ मुख्य जानकारियाँ शेयर कर दी हैं और बाकी लीक हो चुकी है। Neo 9 Pro Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आएगा और भारत में इसकी कीमतों को लेकर भी लीक सामने आ रही हैं। आप फ़ोन खरीदें, आइये उससे पहले इसके मुख्य फ़ीचर और कीमतों पर एक नज़र डालते हैं।

ये पढ़ें: Honor X9b, Earbuds X5 और Choice Smartwatch भारत में लॉन्च हुईं

iQOO Neo 9 Pro की कीमत (संभावित) 

iQOO अपने इस फ़ोन को 22 फरवरी को लॉन्च करेगा। इसे आप अभी से ही Amazon और iQOO India की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-बुक कर सकते हैं। प्री-बुक करने वालों को 1,000 रुपए का डिस्काउंट और 2 साल की वारंटी मिलेगी। कीमतों की बात करें तो, भारत में इसकी कीमत 37,999 रुपए से शुरू हो सकती है।

अभी पिछले महीने ही लगभग इसी कीमत पर OnePlus 12R भी Snapdragon 8 Gen 2 के साथ लॉन्च हुआ है। अगर ये कीमतों की लीक सही है, तो भारतीय बाज़ार में Neo 9 Pro, OnePlus 12R का सीधा प्रतियोगी होगा।  

Neo 9 Pro स्पेसिफिकेशन

iQOO Neo 9 Pro भारत में 6.78-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। ये स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा यहां 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल सकती है। Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आने वाले इस फ़ोन में एक Q1 सुपरकंप्यूटिंग चिप भी होगी और साथ भी 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज भी।

इसके अलावा इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर Sony IMX920 सेंसर और OIS के साथ आएगा। साथ ही 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर भी शामिल होगा। वहीँ वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें भी 16MP का कैमरा ही मिलेगा। बैटरी और चार्जिंग के मामले में ये फ़ोन सबसे बेहतर हो सकता है, क्योंकि इसमें 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5160mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है।

iQOO Neo 9 Pro

फ़ोन के डिज़ाइन की बात करें तो, इसका ड्यूल टोन डिज़ाइन हमें टीज़र में नज़र आ चुका है, जहां ये फ़ोन सफ़ेद और लाल रंग में दिख रहा है। इसके अलावा ये काले रंग के विकल्प में भी उपलब्ध हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

Imageविश्व स्तर पर पहला Snapdragon 8 Gen 3 फ़ोन लॉन्च; कीमतें और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानें

पिछले महीने iQOO 12 5G सीरीज़ चीन में लॉन्च हुई थी और आज इसके बेस मॉडल iQOO 12 को कंपनी ने विश्व स्तर पर लॉन्च कर दिया है। फिलहाल ये फ़ोन थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया में पेश किया गया है और अब भारत में भी ये 12 दिसंबर, 2023 को लॉन्च होने वाला है। लेकिन …

ImageiQOO Neo 7 और Poco X5 Pro की कीमतें लॉन्च से पहले ही लीक, क्या इस कीमत में खरीदेंगे आप ?

iQOO Neo 7 और POCO X5 Pro दोनों ही भारत में लॉन्च होने वाले और दोनों ही मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। इनमें कंपनी ने iQOO Neo 7 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है, लेकिन वहीँ Poco X5 Pro की लॉन्च की तारीख आना बाकी है। दोनों स्मार्टफोन फरवरी 2023 में भारत में दस्तक देंगे। लेकिन …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.