Mirzapur Season 3 को लेकर Amazon Prime Video का पहला ट्वीट: सामने आयी बड़ी जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OTT पर ऐसी कई वेब सीरीज़ आयीं हैं, जिन्हें भारत में काफी पसंद किया गया है, लेकिन Mirzapur की अपनी एक अलग ही फैन-फॉलोविंग है। इसके पहले ही सीज़न के बाद गुड्डू भैया, कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी, ये तीन नाम लोगों को जैसे रट ही गए। दूसरे सीज़न में भी लोगों को मिर्ज़ापुर की कहानी काफी पसंद आयी और अब उस कहानी के आगे बढ़ने का यानि की तीसरे सीज़न का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अब Mirzapur के फैन जानना चाहते हैं कि आखिर गुड्डू और गोलू का बदला पूरा हुआ या नहीं ? या कालीन भैया अपने बेटे मुन्ना त्रिपाठी को घायल देखने के बाद अब क्या करेंगे ? इन सभी सवालों के बीच Mirzapur Season 3 के रिलीज़ डेट को लेकर कई अफवाहें आयीं, लेकिन पहली बार इसको लेकर Amazon Prime Video द्वारा कोई हिंट सामने आया है।

ये पढ़ें: Kantara जैसी ये 6 फिल्में हिंदी भाषा में OTT पर हैं उपलब्ध, जो आपके होश उड़ा देंगी 

Amazon Prime Video ने दिया Mirzapur Season 3 का टीज़र

दरअसल, OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक टीज़र पोस्टर शेयर किया है, जिसमें नीचे तो फुटबॉल मैच का ज़िक्र है, लेकिन ऊपर एक कोने में मिर्ज़ापुर सीज़न 3 का फोल्डर नज़र आ रहा है और इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है “We are all set”। इससे साफ है कि Mirzapur Season 3 की रिलीज़ की घोषणा अब किसी भी समय की जा सकती है। इसके अलावा लगभग 2 हफ्ते पहले गुड्डू भैया यानि अली फज़ल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सीज़न की शूटिंग ख़त्म होने की ख़बर दी थी।

आसार तो ये हैं कि इसके रिलीज़ डेट की घोषणा इसी महीने की जा सकती है और 2023 के शुरुआत में ही Mirzapur Season 3 OTT प्लेटफॉर्म पर आ सकता है।

यहां हुआ था Mirzapur Season 2 का अंत

मिर्ज़ापुर में मुख्य किरदारों में आपको पंकज त्रिपाठी (अखंडानंद त्रिपाठी / कालीन भैया), श्वेता त्रिपाठी (गोलू), अली फज़ल (गुड्डी भैया), विक्रांत मैसे (बबलू पंडित), रसिका दुग्गल (बिना त्रिपाठी) नज़र आएंगे। आखिरी सीज़न के अंत में हमने देखा कि गुड्डू यानि अली फ़ज़ल और गोलू मुन्ना भैया को गोली मार देते हैं और शरद कालीन भैया को बचाकर, गाड़ी में बिठा फरार हो जाते हैं।

अब देखना ये है कि इस सीज़न में कालीन भैया अपने बेटे के मौत का बदला लेते नज़र आएंगे या खुद को अमर बताने वाले मुन्ना भैया खुद गुड्डू से दुश्मनी निभाएंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMilan के बाइक शो में भारत का जलवा: Hero, Royal Enfield और TVS की नई बाइक्स, जानें कब आएंगी भारत

एक नज़र में : इटली के मिलान में मोटरसाइकिल शो EICMA 2026 शुरू हो चुका है, और इसमें Royal Enfield, Hero और TVS से जुड़ी चार नई बाइक्स सामने आई हैं। इनमें Royal Enfield Himalayan 750 भारत में सबसे पहले आ सकती है, क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार इसी महीने Goa के Motoverse इवेंट में इसका …

Imageइस वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का होगा फुल डोज़; 20 May को होंगे 5 बड़े OTT रिलीज़

अगर आप भी मेरी तरह पूरा हफ्ता इंतज़ार करते हैं कि इस वीकेंड पर OTT पर क्या बिंजवॉच करने को मिलेगा, तो बता दें कि ये हफ्ता बेहद शानदार होने वाला है। कल यानि 20 मई को अलग-अलग OTT प्लैटफॉर्म पर 5 शो व फिल्में रिलीज़ होने जा रही है, जो आपको टीवी के सामने …

ImageNetflix पर उपलब्ध 75 बेहतरीन शो जो आपको काफी पसंद आयेंगे

Netflix में आपको एक से बेहतर एक शो देखने को मिलते है जिनको आप कभी भी स्ट्रीम कर सकते है। अगर आप चाहते है की सिर्फ 2 घंटे के लिए नहीं बल्कि एक लम्बे समय के लिए आपको कोई शो देखने को मिले तो Netflix में ऐसे ही कुछ बेहतरीन शो है जो आपको कुछ …

ImageOnePlus 16 का 240Hz डिस्प्ले का इरादा बदला, डिस्प्ले को लेकर आई बड़ी जानकारी

OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप के डिस्प्ले को लेकर लगभग फैसला कर लिया है। Digital Chat Station से मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पहले तैयार किए गए 240Hz प्रोटोटाइप का इरादा छोड़कर अब 185Hz पैनल को चुना है। OnePlus 16 में 6.78-इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेज़ोल्यूशन के साथ …

ImageAmazon Great Indian Festival Sale इस दिन से, SBI और Prime वालों को मिलेगी दोहरी छूट

साल का वही वक्त एक बार फिर आ गया है। देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनी साल की सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर रहे हैं, और आज बारी Amazon की है। कंपनी का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी बड़े डिस्काउंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.