Kantara जैसी ये 6 फिल्में हिंदी भाषा में OTT पर हैं उपलब्ध, जो आपके होश उड़ा देंगी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

30 सितंबर 2022 को कन्नड़ तथा 14 अक्टूबर को हिन्दी भाषा में रिलीज़ हुई Kantara साल 2022 की चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है । यह फिल्म दर्शकों तथा क्रिटिक्स के बीच भी बहुत लोकप्रिय हुई है।

Kantara फिल्म की कहानी 90 के दशक के ग्रामीण आदिवासियों तथा उनकी भूमि (जंगल) से जुड़ी धार्मिक प्रथाओं के विषय में है। कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए इसमें प्रदेश विशेष के लोकल फ्लेवर को डाला गया है। फिल्म में लोक नृत्य, लोक संगीत, लोक कथा, मिथक, इतिहास, धार्मिक त्योहारों आदि को बखूबी फिल्माया गया है। फिल्म का क्लाइमेक्स आपके  होश उड़ा देगा।

Kantara फिल्म को आप इन चार भाषाओं ( कन्नड़, तमिल, तेलगु और मलयालम) में Amazon Prime पर देख सकते है।

यदि आपको Kantara जैसी थ्रिलर और सस्पेंस से भरी और भी फिल्में देखनी है, तो आप Netflix और Amazon prime पर उपलब्ध यह 6 फिल्में भी देख सकते हैं, और ये सब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध हैं, जो आपको रोमांच से भर देंगी।

Pushpa “The Rise”

Pushpa “The rise” साल 2021 की ब्लॉक बस्टर फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन फिल्म के मुख्य अभिनेता तथा रश्मिका मंदाना मुख्य अभिनेत्री है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 365 करोड़ का कलेक्शन किया था। दर्शकों ने फिल्म को खूब पसंद किया था। इस फिल्म में आइटम सॉन्ग भी है, जिसने  फिल्म में चार चांद लगा दिये थे। फिल्म की कहानी तथा ऐक्शन सीन भी बहुत धमाकेदार है। यह फुल ड्रामा और मसाला फिल्म है जो आपको बहुत पसंद आएगी।

Pushpa “The Rise” फिल्म को आप Amazon Prime पर देख सकते है।

Tumbbad

इस लिस्ट की दूसरी फिल्म Tumbbad है। Tumbbad महाराष्ट्र के एक गाँव की काल्पनिक कहानी है। इस फिल्म ने 2018 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। कहानी लगभग 1900 के आसपास की है। महाराष्ट्र में Tummbad नामक एक शापित गाँव है। विनायक जो कि इसी गाँव में रहता है एक लालची किस्म का व्यक्ति है, जिसे हर हालत में सदियों पुराना छुपा हुआ खज़ाना चाहिए होता है, जिसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है । अपने पहले सीन से ही फिल्म आपको रोमांच से भर देगी। यह फिल्म महात्मा गांधी के कोट जिसमें उन्होंने कहा है कि “दुनियां में इंसान की जरूरत के लिए पर्याप्त साधन हैं लेकिन, उसके लालच की सीमा कभी खत्म नहीं हो सकती”, पर आधारित है। फिल्म में थोड़े बहुत हॉरर सीन भी है, माइथोलॉजी का भी इस फिल्म में प्रयोग हुआ है। यह फिल्म पूरी तरह थ्रिल, ड्रामा और सस्पेंस से भरी हुई है। साथ ही यह फिल्म आपको अच्छी सीख भी देती है।

आप इस फिल्म को Amazon prime पर तीन भाषाओं हिंदी, तमिल तथा तेलगु में देख सकते है।

A Death in the Gunj

2016 में आई फिल्म A Death in the Gunj  एक फुल ड्रामा मूवी है। फिल्म में कोंकणा सेन, विक्रांत मेसी, ओम पुरी, जिम सरभ और रणवीर शोरे जैसे दिग्गज कलाकार है। फिल्म की कहानी 1979 की है। फिल्म की कहानी श्रुतु( विक्रांत मेसी) के इर्द गिर्द घूमती है। श्रुतु एक ऐसा व्यक्ति है, जिसे परिवार में कोई भी वो सम्मान नहीं देता जो उसे मिलना चाहिए। फिल्म के अंदर सभी किरदारों के दो चहरे हैं, जो जैसा दिख रहा है वैसा है नहीं। अचानक कहानी में एक ट्विस्ट आ जाता है साथ ही कुछ नए किरदार भी कहानी में जुड़ जाते है। यह फिल्म तथा इसके किरदार कई लेयर्स में आपको देखने को मिलेंगे।

A Death in the Gunj  को आप Amazon prime पर देख सकते है।

Ak Vs AK

Ak Vs Ak अनुराग कश्यप द्वारा किया गया एक फिल्मी एक्सपेरिमेंट है। जिसमें वह स्वयं अभिनय कर रहे हैं और उनके साथ मुख्य भूमिका में अनिल कपूर भी है। उनके साथ ही फिल्म में सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी देखने को मिलेंगे।  फिल्म को पूरी तरह से अनिल कपूर की असल जिंदगी जैसा दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म के अंदर अनुराग कश्यप तथा अनिल कपूर दोनों के बीच द्वंद चलता रहता है। अनुराग कश्यप अनिल कपूर के लिए अलग-अलग प्रकार की दिक्कतें खड़ी करते रहता है। देखना यह होगा कि क्या अनिल कपूर उन मुसीबतों का सामना कर पाते है या नहीं।  Ak Vs Ak एक अलग किस्म की मज़ेदार फिल्म है जो अंत तक आपको बांधे रखती है।

Ak Vs Ak को आप Netflix पर देख सकते है।

Bulbul

Bulbul हिंदी में बनी एक सुपरनैचुरल थ्रिल फिल्म है। यह फ़िल्म 19वीं सदी की है। फिल्म में कई जगह आपको हॉरर सीन भी देखने को मिलेंगे। इसे आप एक हॉरर लव स्टोरी के रूप में भी देख सकते है। फिल्म का क्लाइमेक्स काफी ही मज़ेदार है।

Bulbul  फिल्म को आप Netflix पर देख सकते है।

Asuran

ठीक कांतार के जैसे ही Asuran फिल्म की कहानी ज़मींवाद के विषय से सम्बंधित है। Asuran  एक दमदार साउथ इंडियन फिल्म है। फिल्म के अंदर धनुष लीड रोल में है। धनुष को इस फिल्म के लिए 67th राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। फिल्म की कहानी बेहद सरल है। गाँव का एक किसान परिवार है जो बहुत मेहनत करके अपना गुज़र बसर करता है। उसकी जमीन ही उसका सब कुछ है। परंतु कुछ बड़े ही पैसे वाले लोगो की नज़र उस जमीन पर है। अब किस प्रकार जमीन की इस लड़ाई को लड़ा जाता है यह तो फिल्म देख कर ही पता किया जाएगा। फिल्म में असुर से तात्पर्य “मनुष्य के भीतर बैठे असुर से है, किन-किन परिस्थितियों में आपके भीतर बैठा असुर बाहर निकलता है, यही फिल्म में दिखाया गया है।

Asuran फिल्म को आप Amazon prime पर देख सकते है।

Related Articles

ImageHMD Rise vs LAVA Smart 4 Pro: 10 हज़ार के इस मुकाबले में फैसला आसान है

HMD Rise vs Lava Smart 4 Pro: HMD ने इसी हफ्ते भारत में अपना नया बजट फोन HMD Rise पेश किया है, जो अगले हफ्ते से Flipkart पर बिकेगा। इस स्मार्टफोन की खासियत है Sarvam का Indus AI, जो 22 भारतीय भाषाओं में बात करता है, लेकिन इसके अंदर कंपनी ने 2018 में आया Unisoc …

ImageAmazon Prime पर रिलीज़ हुई, अक्षय कुमार की फिल्म “राम सेतु”

राम सेतु ( Ram Setu ) प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हिंदी भाषी फिल्म है, जिसने 25 अक्टूबर 2022, दीपावली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म सिनेमाघरों में अधिक समय तक टिक नहीं पाई थी। IMBD पर भी फिल्म को 5.3 रेटिंग मिली है। फिल्म में अक्षय कुमार सहित …

2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्में, अगर नहीं देख पाए, तो अब OTT पर देखें

वर्ष 2022 बॉलीवुड के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में उतनी चहल- पहल देखने को नहीं मिली जितनी उम्मीद लगाई गयी थी। 2022 में बॉलीवुड द्वारा 2019 और 2020 के मुकाबले, काफी कम फिल्मो को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। ओटीटी के चलन ने सिनेमा को देखने और दिखाने की परंपरा …

ImageGTA 6: Rockstar के सबसे बड़े गेम की 5 खूबियां जो खिलाड़ियों को पसंद आयीं, लेकिन कर रहे हैं ये 5 शिकायतें

एक नज़र में : यकीन करना मुश्किल है, लेकिन GTA 6 आखिरकार आ गया है। Rockstar Games ने अब तक के सबसे ज़्यादा इंतज़ार वाले वीडियो गेम GTA VI को 19 नवंबर 2026 को रिलीज़ कर दिया है, और ये PS5 व Xbox Series X|S पर उपलब्ध है। फैंस को इसका विशाल ओपन वर्ल्ड खूब …

ImageGTA 6 मोबाइल पर खेलना है? ये रहा तरीका, लेकिन इन लिंक पर क्लिक किया तो होगी बड़ी गलती

एक नज़र में : GTA 6 का 13 साल का इंतज़ार 19 नवंबर की आधी रात को खत्म हो रहा है। खास बात ये है कि इसे आप अपने फोन पर भी खेल सकते हैं। PlayStation Store पर GTA 6 के पेज पर ‘Remote Play supported’ साफ लिखा है। लेकिन इंटरनेट पर घूम रही GTA …

Discuss

Be the first to leave a comment.