Amazon Prime पर रिलीज़ हुई, अक्षय कुमार की फिल्म “राम सेतु”

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

राम सेतु ( Ram Setu ) प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हिंदी भाषी फिल्म है, जिसने 25 अक्टूबर 2022, दीपावली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म सिनेमाघरों में अधिक समय तक टिक नहीं पाई थी। IMBD पर भी फिल्म को 5.3 रेटिंग मिली है। फिल्म में अक्षय कुमार सहित नुसरत भरुचा (Nusrat Bharucha ) और जैकलीन फर्नांडिस ( Jacqueline Fernandez ) मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़े: Kantara जैसी ये 6 फिल्में हिंदी भाषा में OTT पर हैं उपलब्ध, जो आपके होश उड़ा देंगी 

किस OTT प्लेटफार्म पर आ रही है Ram Setu ?

जो दर्शक सिनेमाघर जाकर इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं, उनके लिए यह अच्छी सूचना है। फिल्म को अब OTT पर रिलीज़ कर दिया गया है। राम सेतु को आप Amazon Prime पर देख सकते है, परन्तु अभी इस फिल्म को केवल रेंट के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। इसका अर्थ यह है कि, यदि आपके पास Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन प्लान है भी, तब भी आपको यह फिल्म Amazon Prime से रेंट पर लेकर देखनी पड़ेगी। यह उन दर्शकों के लिए फायदेमंद होगा जिन्हें Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदना ही नहीं है। आपके पास Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन है या नहीं है, दोनों ही सूरतों में आप इसे 199 रूपए का रेंट देकर खरीद सकते हैं।

राम सेतु फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में अक्षय कुमार (डॉ आर्यन कुलक्षेत्रा) मेल प्रोटागिनिस्ट है तथा उनके साथ नुसरत भरुचा (प्रोफेसर गायत्री कुलक्षेत्रा ) और जैकलीन फर्नांडिस (डॉ संद्रा रेबेलो) फीमेल लीड में है। इनके अलावा फिल्म में नस्सार (इन्द्रकांत ), सत्यदेव कंचनारा (A.P) (जो कि मूलतः दक्षिण भारत के अभिनेता है ) प्रवेश राणा (बाली), शुभम जयकार आदि कलाकार है।

यह भी पढ़े: आपके मनोरंजन के लिए Netflix ने रोलआउट किये 7 नए मोबाइल गेम

राम सेतु फिल्म की कहानी

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है इस फिल्म की कहानी राम सेतु के इर्द गिर्द ही गढ़ी गयी है। यह वही राम सेतु है जिसे रामायण में हनुमान जी और उनकी सेना के द्वारा माता सीता को लंका से वापस लाने के लिए बनाया गया था। फिल्म में अक्षय कुमार एक नास्तिक पुरातत्विद का किरदार निभा रहे है। भारत सरकार इस रामसेतु को तोडना चाहती है परन्तु किसी की धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाए बिना। अक्षय कुमार को राम सेतु की जांच की ज़िम्मेदारी दी जाती है। एक पुरातत्विद होने के नाते उन्हें ही राम सेतु से सम्बंधित सभी रहस्यो को सभी के सामने लाना है। जिसके लिए उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

क्या वह रामसेतु के रहस्य को जान पाते है या नहीं ? इसके लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी इसे आप Amazon Prime पर देख सकते है।

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्में, अगर नहीं देख पाए, तो अब OTT पर देखें

वर्ष 2022 बॉलीवुड के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में उतनी चहल- पहल देखने को नहीं मिली जितनी उम्मीद लगाई गयी थी। 2022 में बॉलीवुड द्वारा 2019 और 2020 के मुकाबले, काफी कम फिल्मो को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। ओटीटी के चलन ने सिनेमा को देखने और दिखाने की परंपरा …

Imageइस हफ्ते OTT पर रिलीज़ ही रही है “गोविंदा नाम मेरा” जैसी यह धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज़, जानिए इनके बारे में

क्या आप OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं ? यदि हाँ, तो इस हफ्ते आपकी बंपर लॉटरी लगने वाली है। इस वीक Amazon Prime से लेकर Netflix तक पर कई भाषाओं में खूब सारी फिल्में और सीरीज़ स्ट्रीम होंगी। इस हफ्ते विक्की कौशल की “गोविंदा नाम मेरा” कॉमेडी फिल्म और …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Discuss

Be the first to leave a comment.