Instagram अकाउंट सस्पेंड हो गया, तो तुरंत करें ये काम, कुछ ही देर में फिर से होगा एक्टिवेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram पर कुछ ऐसे कंटेंट वायरल हो रहे हैं, जिन्हें हम शेयर करें या उन पर कमेंट करें तो हमारा Instagram अकाउंट तुरंत सस्पेंड हो जाता है। इसके अतिरिक्त, और भी कई कारण है, जिस वजह से कंपनी हमारे अकाउंट को ब्लॉक कर देती है, लेकिन आपको ये शायद ही पता होगा, कि सस्पेंड हुए Instagram अकाउंट को एक्टिवेट कैसे करें? यदि आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो आप बिल्कुल सही ब्लॉग पर आए हैं। इस लेख में हमनें विस्तार से बताया है, कि इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया, क्या करें? आगे इसके बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: Edits एप अब सभी के लिए उपलब्ध, मिलेंगे नेक्स्ट लेवल एडिटिंग फीचर्स फ्री में

Instagram अकाउंट के सस्पेंड होने के कारण

यदि Meta ने आपके Instagram अकाउंट को सस्पेंड या ब्लॉक कर दिया है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं, सोशल मीडिया पर अश्लील या मार काट वाले वीडियो वायरल होते हैं, यदि आप इन वीडियो को चैट्स में शेयर करते हैं, तो भी आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है।

इसके अतिरिक्त, यदि आप इस तरह का कोई कंटेंट पब्लिश करते हैं, जो Meta की गाइडलाइंस के खिलाफ है, तब भी आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है, और आपके द्वारा किसी अन्य के कंटेंट पर बार बार कमेंट करने पर उसके द्वारा रिपोर्ट किए जाने पर भी आपका अकाउंट सस्पेंड किया जा सकता है। कई बार Meta गलती से भी आपके अकाउंट को सस्पेंड कर देता है, जिसे तुरंत रिकवर किया जा सकता है, आगे हमनें सस्पेंड हुए इंस्टाग्राम अकाउंट को रिकवर करने का तरीका बताया है।

सस्पेंड हुए Instagram अकाउंट को एक्टिवेट कैसे करें?

यदि आपका अकाउंट गलती से सस्पेंडहो जाता है, तो इसके लिए आपको उसे वापस एक्टिवेट करने का मौका मिलता है। संस्पेंड हुए Instagram अकाउंट को एक्टिवेट करने के लिए नीचे बताई गई स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने फोन में Instagram एप को ओपन करें।
  • अब जो अकाउंट सस्पेंड हुआ है, उसका यूजरनेम और पासवर्ड डाल कर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर अपील फॉर्म भरने की प्रक्रिया दिखेगी।
  • यहां आपको अपनी जानकारी, आईडी प्रूफ, और मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी सबमिट करना होगा।
  • प्रक्रिया को पूरी करने के बाद कुछ समय में आपका Instagram अकाउंट फिर से एक्टिवेट हो जाएगा।

हेल्प सेंटर की सहायता से सस्पेंड हुए Instagram अकाउंट को एक्टिवेट कैसे करें?

यदि किसी कारणवश आप अकाउंट लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, या आपको लॉगिन करने के बाद प्रक्रिया के लिए कोई नोटिफिकेश नजर नहीं आ रहा है, तो आप हेल्प सेंटर का भी सहारा ले सकते हैं।

  • इसके लिए आपको फोन में ब्राउजर ओपन करना होगा।
  • यहां “Instagram Help Centre” की आधिकारिक लिंक पर जाना होगा।
  • अब सर्च बॉक्स में “My account was disabled” सर्च करना होगा।
  • इसके बाद “Disabled Instagram account” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
सस्पेंड हुए Instagram अकाउंट को एक्टिवेट कैसे करें?
  • अब “Visit this link” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
सस्पेंड हुए Instagram अकाउंट को एक्टिवेट कैसे करें?
  • आप एप में रीडायरेक्ट हो जाएंगे, यहां अपने नंबर, ईमेल, या यूजरनेम की सहायता से अपना अकाउंट पहचाने और प्रकिया को पूरा करें।

निष्कर्ष

आपको समझ आ ही गया होगा, कि सस्पेंड हुए Instagram अकाउंट को एक्टिवेट कैसे करें? अकाउंट सस्पेंड होने के बाद यूजर को अपील करने के लिए 180 दिनों का समय मिलता है, इसलिए तुरंत अपने अकाउंट को रिकवर करने के लिए अपील करें।

ये पढ़ें: Moto Tag से किसी भी चीज को ट्रैक करना होगा आसान, कल से इस कीमत पर होगा उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageआप भी तुरंत करें ये काम, 16 बिलियन से भी ज्यादा लोगों का डेटा हो गया लीक

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार दुनियाभर में 16 बिलियन लोगों से भी ज्यादा के कई पासवर्ड और अन्य जानकारी लीक हो गए हैं, यदि आपके भी ऐसे कुछ खास पासवर्ड हैं, जिनकी जानकारी फोन में सेव थी तो आपको इन्हें तुरंत बदलने की आवश्यकता है। आगे इस लेख में हमनें …

Imageनई Pulsar NS125 शोरूम पहुंची: खरीदने वालों के लिए क्या-क्या बदलेगा

Bajaj Pulsar NS125 अभी ₹99,622 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, यानी एक लाख रुपये के आंकड़े से ये सिर्फ कुछ ही कम। अब इसका नया मॉडल लॉन्च से पहले ही एक डीलरशिप पर देखा गया है, जिसकी तस्वीरें Instagram पेज Bajaj Expert ने साझा की हैं। इन तस्वीरों में बाइक का डिस्प्ले और रंग, …

Imagevivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

vivo और iQOO ने भारत में vivo T5x और iQOO Z11x के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। ये दोनों फोन असल में लगभग एक जैसे ही हैं और इनमें फर्क सिर्फ ब्रांडिंग का है। इस बढ़ोतरी के बाद ये दोनों ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

Discuss

4 Comments
Ayush Kumar
Ayush Kumar
@ayush_kumar
3 months ago

Mera Instagram account suspend Ho Gaya

Reply
Aashutosh Thakur
Aashutosh Thakur
@aashutosh_mifubaza
8 months ago

Buhut try kiye lekin sari I'd suspend ho gai Hain aur deactivate ho gai hai new password ka option aata hai daalte bhi hai lekin fir bhi nahi support nahi karta hai please aapse nivedan hai ki kuch esa upaay bataye jisse sare acount open ho jaye please sir 🥺🥺🥺

Reply
Himanshu pubg Kashyap
Himanshu pubg Kashyap
@himanshu_qesimusa
8 months ago

Help me account suspend ho gaya hai please receive

2
Reply