Moto Tag से किसी भी चीज को ट्रैक करना होगा आसान, कल से इस कीमत पर होगा उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने भी भारत में Moto Tag नाम से अपने GPS डिवाइस को लॉन्च कर दिया है, जिसमें आपको कमाल के फीचर्स मिलने वाले हैं। इसकी सहायता से आप अपनी बाइक, कार, पर्स, या किसी भी अन्य चीज को आसानी से ट्रैक कर पाएंगे। GPS डिवाइस की बिक्री कल से शुरू होगी, उसके पहले इसे Flipkart माइक्रोसाइट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। आगे Moto Tag की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo T4 5G अल्टरनेटिव्स: समान कीमत में मिलेंगे बेहतर फीचर्स

Moto Tag की कीमत और उपलब्धता

इस GPS डिवाइस को कंपनी ने 2,299 रूपये की कीमत पर पेश किया है, और इसकी बिक्री 23 अप्रैल 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। डिवाइस को Sage Green और Starlight Blue इन दो रंगों में पेश किया गया है, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Moto Tag फीचर्स

इस डिवाइस को Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है, और ये एंड्रॉयड वर्जन 9.0 या उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है। इसमें अल्ट्रा वाइडबेंड (UWB) और ब्ल्यूटूथ लो एनर्जी (BLE) जैसे सेंसर्स को शामिल किया गया है। इसकी BLE रेंज 100 मीटर तक है।

इसमें आपको Google Find My Device का इंटीग्रेशन मिलेगा, इसके साथ ही फोन रिंगर, रिमोट कैमरा शटर, आउट ऑफ रेंज या लो बैटरी अलर्ट, और अननोन टैग डिटेक्शन जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। Moto Tag का साइज 31.9mm x 8mm और वजन 7.5g है। ये प्लास्टिक का बना हुआ है।

इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP67 रेटिंग की सुरक्षा मिलती है, जिससे इसे 1 मीटर तक गहरे पानी में 30 मिनट तक रखा जा सकता है। इतना ही नहीं, इसमें आपको CR2032 रिप्लेसबल बैटरी मिलेगी, जिसे आप बाद में अलग से खरीद भी सकते हैं। इसमें 1 साल तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है।

ये पढ़ें: फोन चोरी होने पर अपने आप होगा लॉक, ऐसे ढूंढ पाएंगे आसानी से, बस करें ये छोटा सा काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.