Vivo T4 5G अल्टरनेटिव्स: समान कीमत में मिलेंगे बेहतर फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo T4 5G Alternatives: Vivo ने 22 अप्रैल को भारत में अपना 7300mAh की बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 21,999 रूपये है, और इस पर 2000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। हालांकि फोन में बैटरी के अलावा अन्य फीचर्स भी देखें जाते हैं, और यदि आप इस फोन को लेने का सोच रहे हैं, तो इसके पहले Vivo T4 5G अल्टरनेटिव्स पर एक नजर जरूर डालें, ताकि सही फोन लेने में कोई गलत निर्णय न ले बैठें।

ये पढ़ें: फोन चोरी होने पर अपने आप होगा लॉक, ऐसे ढूंढ पाएंगे आसानी से, बस करें ये छोटा सा काम

Vivo T4 5G कीमत और स्पेसिफिकेशंस

  • 8GB+128GB: 21,999 रूपये
  • 8GB+256GB: 23,999 रूपये
  • 12GB+256GB: 25,999 रूपये

फोन 6.77 इंच के क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ये Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी। हिट मैनेजमैंट के लिए 7,800mm² ग्रेफाइट शीट को शामिल किया गया है। फोन FunTouch OS 15 UI के साथ Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, इसके साथ ही फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 7,300mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, और 90W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग, और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी मोटाई 7.89mm और वजन 199g है।

Vivo T4 5G अल्टरनेटिव्स

OPPO K13 5G

यदि Vivo T4 से भी कम बजट में बड़ी बैटरी वाला फोन चाहिए, तो ये बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसमें आपको 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसमें 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें आपको 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी। इसके अतिरिक्त, हिट मैनेजमेंट के लिए 5,700mm² अल्ट्रा लार्ज कूलिंग चैंबर दिया गया है

बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप है, फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, और Android 15 पर रन होता है। फोन की शुरुआती कीमत 17,999 रूपये है।

realme Narzo 80 Pro

realme Narzo 80 Pro

ये भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जिसमें आपको 6.7 इंच FHD+ का कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek का लेटेस्ट Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, और इसके साथ ही 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिल जाती है।

इसके बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 2MP मोनो कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, और फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। ये फोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है, और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 19,538 रूपये है।

iQOO Z10 5G

Vivo T4 5G अल्टरनेटिव्स लिस्ट का ये सबसे शानदार फोन है जिसमें आपको 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7300mAh की ही बड़ी बैटरी मिलेगी। इस फोन को 6.77 इंच के FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें आपको 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन Android 15 पर रन होता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 21,999 रूपये है।

Moto Edge 60 Fusion

इस फोन को 6.67 इंच के FHD+ कर्व्ड P-OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास का उपयोग किया गया है। फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें भी 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है।

इसमें आपको 50MP प्राइमरी और 13MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अतिरिक्त फ्रंट में भी 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 5500mAh बैटरी के साथ आता है, और 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये भी Android 15 पर रन होता है। फोन की शुरुआती कीमत 22,999 रूपये है।

iQOO Neo 10R

अपने बजट को थोड़ा सा बढ़ा लो तो इस तगड़ी परफॉरमेंस वाले फोन को खरीद सकते हो, जिसमें आपको BGMI में 120FPS सपोर्ट मिलेगा। फोन को 6.78 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, और ये 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें आपको 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी।

बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 6400mAh बैटरी के साथ आता है, और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये Android 15 पर रन होता है। इसकी शुरुआती कीमत 26,998 रूपये है।

ये पढ़ें: Vivo T4 5G ने ली भारत में एंट्री, इस कीमत पर स्लिम प्रोफाइल के साथ मिलेगी 7300mAh की दमदार बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products