Vivo T4 5G ने ली भारत में एंट्री, इस कीमत पर स्लिम प्रोफाइल के साथ मिलेगी 7300mAh की दमदार बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में आज अपने Vivo T4 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया दिया है। फोन को Vivo T3 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है, कि ये भारत का 7,300mAh बैटरी वाला सबसे स्लिम फोन है, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.89 mm है। आगे Vivo T4 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: CMF Phone 2 Pro डिजाइन रिवील, ट्रिपल कैमरा, और तगड़ी परफॉरमेंस के साथ होगा अगले हफ्ते लॉन्च

Vivo T4 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 3 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • 8GB+128GB: 21,999 रूपये
  • 8GB+256GB: 23,999 रूपये
  • 12GB+256GB: 25,999 रूपये

फोन को Emerald Blaze और Phantom Grey इन दो रंगों में पेश किया गया है। फोन की बिक्री 29 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। भुगतान के दौरान HDFC, Axis, और SBI कार्ड्स का उपयोग करने पर 2,000 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। फोन को 6 माह तक की नो कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है।

Vivo T4 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.77 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन को आई प्रोटेक्शन और SGS ब्ल्यू लाइट फिल्टर सर्टिफिकेशन प्राप्त है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें ड्रॉप रेजिस्टेंस फिल्म और SCHOTT Shield ग्लास का उपयोग किया गया है। Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी।

इसके अतिरिक्त, 7,800mm² ग्रेफाइट शीट को शामिल किया गया है, ताकि फोन को ठंडा रखा जा सके। बैक पैनल पर 50MP (OIS) Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसे 7,300mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है, और ये 90W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग, और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई 7.89mm और वजन 199g है। फोन FunTouch OS 15 UI के साथ Android 15 पर रन होता है।

ये पढ़ें: Jio के इस धांसू प्लान में 1000 रूपये से कम कीमत में 11 महीनों की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, डेटा, OTT सब मिलेगा फ्री

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products