Jio के इस धांसू प्लान में 1000 रूपये से कम कीमत में 11 महीनों की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, डेटा, OTT सब मिलेगा फ्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आप भी कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपको Jio के इस 11 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में पता होना चाहिए, जिसमें आपको सिर्फ फ्री कॉलिंग ही नहीं बल्कि हर महीने डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की खास बात है, कि इसे 1000 रूपये से कम कीमत पर पेश किया गया है। आगे Jio ज्यादा वैलिडिटी वाला प्लान और उसके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस कंपनी का फोन हुआ ब्लास्ट, वारंटी में होने के बाद भी सर्विस सेंटर वालों ने की ऐसी हरकत

Jio ज्यादा वैलिडिटी वाला प्लान

Jio ज्यादा वैलिडिटी वाला प्लान

Jio ने 895 रुपये की कीमत वाला प्लान पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को 336 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान के साथ 11 महीनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग तो मिल ही रही है, इसके साथ ही 24GB डेटा भी मिल रहा है, इसका मतलब है, कि हर महीने 28 दिनों के लिए 2GB डेटा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, हर महीने 50 SMS फ्री मिलेंगे।

OTT का भी मिलेगा फायदा

सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं, कंपनी ने इस प्लान के साथ OTT बेनिफिट्स को भी शामिल किया है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को JioTV, और JioCloud का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।

इन लोगों के लिए हो सकता है फायदेमंद

Jio 895 प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज करते हैं, और उन्हें कम डेटा की ही आवश्यकता होती है, जैसे घर के बुजुर्ग सदस्य इस प्लान के साथ कम कीमत में लगभग पूरे साल कॉलिंग का मजा ले सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, ये उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिन्होंने अपने घर पर WiFi कनेक्शन ले रखा है, लेकिन सिम को एक्टिव रखने और कॉलिंग के लिए उन्हें फोन में रिचार्ज करवाना ही पड़ता है। इस प्लान के साथ वो कम कीमत पर 11 महीनों के लिए कॉलिंग और SMS का लाभ ले सकते हैं, साथ ही घर से बाहर होने पर 2GB डेटा का भी उपयोग कर सकते हैं।

ये पढ़ें: OPPO K13 5G इतनी कम कीमत में मचाया धमाल, 7000mAh की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Discuss

Be the first to leave a comment.