CMF Phone 2 Pro का काउंटडाउन शुरू, लेकिन एक और डिवाइस की एंट्री बनी मिस्ट्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing की किफायती सब-ब्रैंड CMF 28 अप्रैल को शाम 6:30 बजे अपने दो नए स्मार्टफोन – CMF Phone 2 और CMF Phone 2 Pro को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी की तरफ से फिलहाल केवल Pro मॉडल की ही पुष्टि हुई है, लेकिन अब नए लीक ये कन्फर्म कर रहे हैं कि दोनों मॉडल साथ में पेश किए जाएंगे। पिछले साल सिर्फ CMF Phone 1 ही आया था, लेकिन इस बार कंपनी ने Pro मॉडल को इस लाइनअप में पेश किया है। और Pro के साथ नॉन Pro मॉडल के आने के काफी आसार रहते हैं।

किफायती गेमिंग फोन होगा CMF Phone 2 Pro

Nothing ने खुलासा किया है कि Phone 2 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट आएगा। इसके साथ कंपनी का दावा है कि ये चिप CMF Phone 1 के मुकाबले में 10% बेहतर CPU परफॉर्मेंस और 5% बेहतर ग्राफिक्स परफॉरमेंस ऑफर करेगा। इसके अलावा गेमर्स के लिए भी ये फोन BGMI जैसे गेम्स में 120fps तक का स्मूथ अनुभव देगा और साथ ही 1000Hz टच सैंपलिंग रेट और 53% तक बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस भी आपको इसमें अनुभव करने को मिलेगी।

CMF Phone 2 Pro chipset

इस बार Nothing फोन के साथ देगा चार्जर

Apple और Samsung की राह पर चलते हुए, Nothing Phone 1 के समय से, यानि शुरुआत से ही कंपनी ने अपने फोनों के साथ चार्जर बॉक्स में नहीं दिए हैं। लेकिन इस बार कंपनी अपना ये चलन तोड़ना चाहती है, जिससे कि ये फोन ग्राहकों के लिए और आकर्षक डील बन सके। Nothing India के प्रेज़िडेंट Akis Evangelidis ने खुद ये बात कही है कि Phone 2 Pro के साथ चार्जिंग अडैप्टर बॉक्स में ही मिलेगा।

इसके अलावा इस बार CMF का ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आ सकता है। Phone 1 के मुकाबले में ये एक अच्छा अपग्रेड होगा। उसमें ड्यूल रियर सेंसर थे, जिनमें अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल नहीं था। इस बार इस Pro मॉडल में प्राइमरी सेंसर और डेप्थ सेंसर के साथ अल्ट्रा वाइड लेंस मिलने की भी पूरी सम्भावना है।

CMF Phone 2 Pro की कीमत क्या होगी?

कीमतों की बात करें तो, CMF Phone 1 भारत में 15,999 रुपए की शुरूआती कीमत के साथ आता था। चूँकि ये बेस मॉडल नहीं, बल्कि Pro वैरिएंट है, तो कीमतों में थोड़ा उछाल देखने को मिल सकता है, हालांकि फिर भी कंपनी इसे 20,000 के नीचे ही रखेगी। वहीँ इस साल भी स्टैण्डर्ड मॉडल (CMF Phone 2) के आने की भी उम्मीद है और उसकी कीमत लगभग वही 15,999 रुपए के आसपास हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Discuss

Be the first to leave a comment.