OPPO K13 5G इतनी कम कीमत में मचाया धमाल, 7000mAh की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO ने आज भारत में अपना शानदार मिड रेंज फोन OPPO K13 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है, इसके साथ ही होने ने 7,90,000 पॉइंट्स का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। आगे OPPO K13 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Snapchat से लोग कमा रहें लाखों रूपये, ऐसे करें मॉनिटाइज

OPPO K13 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 2 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत इस प्रकार हैं:

  • 8GB + 128GB: 17,999 रूपये
  • 8GB + 256GB: 19,999 रूपये

फोन Icy Purple और Prism Black इन दो रंगों में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री 25 अप्रैल से शुरू होगी, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं, फिलहाल इस पर 1000 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

OPPO K13 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कवरेज भी मिलता है। फोन Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8GB तक LPPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन IP65 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है।

हिट मैनेजमैंट के लिए इसमें 6000mm² graphene sheet को शामिल किया गया है। फोन ColorOS 15 UI के साथ Android 15 पर रन होगा। बैक पैनल पर 50MP OV50D प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16MP IMX480 सेल्फी कैमरा मिल जाता है। ये Clarity Enhancer, AI Unblur, AI Reflection Remover, और AI Eraser जैसे शानदार फीचर्स के साथ आता है।

बैटरी बैकअप की बात करें, तो इसमें 7,000mAh की बैटरी को शामिल किया गया है, और ये 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन को SuperVOOC चार्जर से मात्र 30 मिनट में 62 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, इसमें हार्डवेयर लेवल ब्लू लाइट फिल्टर, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, IR कंट्रोल, और OPPO AI लिंक बूस्ट जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: इंस्टाग्राम रील पर नहीं आ रहे व्यू, तो अपनाएं ये तरीके, तेजी से वायरल होगी रील

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products