Snapchat से लोग कमा रहें लाखों रूपये, ऐसे करें मॉनिटाइज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस सोशल मीडिया के जमाने में Snapchat का उपयोग लगभग बड़े से लेकर टीनएजर तक सभी करते हैं। आप लोग इसका उपयोग सिर्फ स्नैप भेजने और स्ट्रीक बनाने के लिए करते हैं, लेकिन आपको पता है, कि Snapchat से पैसे भी कमाए जा सकते हैं, और कई लोग इसका उपयोग करके पैसे कमा रहे हैं। इस लेख में हमनें बताया है, कि Snapchat से पैसे कैसे कमाएं?, ताकि आप अपना जो समय सिर्फ स्नैप भेजने में खर्च करते है, उसी समय में साइड इनकम जनरेट कर पाएंगे।

ये पढ़ें: इंस्टाग्राम रील पर नहीं आ रहे व्यू, तो अपनाएं ये तरीके, तेजी से वायरल होगी रील

Snapchat से पैसे कैसे कमाएं?

Snapchat से पैसे कैसे कमाएं?

हम ज्यादातर इसका उपयोग सिर्फ स्नैप भेजने के लिए करते हैं, लेकिन एप को खोलने पर आपको Spotlight का सेक्शन नजर आता होगा, जिसमें क्रिएटर्स अपने वीडियो अपलोड करते हैं, और हम उन वीडियो को इंस्टाग्राम रील की तरह ही स्क्रॉल करके देखते रहते हैं।

आपको बता दें, कि क्रिएटर्स Snapchat Spotlight का उपयोग करके ही पैसे कमा रहे हैं, ये बिलकुल रिवॉर्ड सिस्टम की तरह ही काम करता है। आप अपने वीडियो को यदि Spotlight में ले आते हैं, और उस वीडियो पर व्यू आने लगते हैं, तो आप भी इससे अच्छी इनकम कर सकते हैं।

Snapchat Spotlight से पैसे कैसे कमाएं?

दरअसल, जब आप अपने वीडियो को Spotlight पर डालते हैं, और उस पर व्यू आने लगते हैं, तो कुछ लोगों को वीडियो पसन्द आते हैं, ऐसे में आपके वीडियो या स्नैप पर जब इंगेजमेंट बढ़ने लगता है तो Snapchat Crystal Awards के रूप में आपको वर्चुअल टोकन देता है। आप इन Crystal Awards को पैसों में कन्वर्ट कर सकते हैं, और इन पैसों को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Snapchat Spotlight मॉनिटाइजेशन एलिजिबिलिटी

  • आपका अकाउंट पब्लिक होना चाहिए।
  • कम से कम आपके अकाउंट में 50,000 फॉलोवर्स होना चाहिए।
  • 28 दिनों में आपके स्नैप पर 10 मिलियन व्यू, 1 मिलियन स्पॉटलाइट व्यू, या 12,00 घंटे का वॉच टाइम, इनमें से कुछ भी एक पूरा होना चाहिए।
  • आपको पूरे महीने में 25 स्पॉटलाइट या स्टोरीज डालना है, जिनमें से 10 दिन लगातार स्टोरीज या स्पॉटलाइट पब्लिश होने चाहिए।

निष्कर्ष

अब आपको पता चल ही गया होगा, कि Snapchat से पैसे कैसे कमाएं? इसके पहले कंपनी का क्राइटेरिया अलग था, जिसमें आपको सिर्फ महीने में 10 विडियो अपलोड करना है, और आपके फॉलोवर्स 1000 होना चाहिए, लेकिन अब कंपनी स्पॉटलाइट के बीच विज्ञापन दिखाएगी, जिसका आपको रेवेन्यू शेयर भी मिल सकता है।

ये पढ़ें: Instagram का नया फीचर Blend – अब दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे रील्स फीड

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

ImageAI Podcast Video बना कर लोग कमा रहें लाखों रुपए, आप भी इस तरह आसानी से बना सकते हैं

ऑनलाइन पैसे कमाने के कई तरीके हैं, जिनमें से एक Youtube पर वीडियो बना कर अपलोड करना, Instagram पेज पर फॉलोवर्स बढ़ा कर स्पॉन्सरशिप लेना। हालांकि, वीडियो बनाने में काफी समय लग जाता है, और पूरा सेटअप भी नहीं मिल पाता इसलिए लोग ज्यादा समय तक इस काम को नहीं कर पाते हैं, लेकिन AI …

Imageदूसरों का ट्रैफिक चालान बना कर लोग कमा रहें 50,000 रुपए तक, आप भी ऐसे कर सकते हैं शुरू

क्या हो जब जनता ही जनता का ट्रैफिक चालान बनाने लग जाए, जिससे बहुत ही कम लोग हो जो चालान से बच पाएं, या ऐसा कहें कि अब आप भी पुलिस की जगह खुद दूसरों के ट्रैफिक चालान बना कर पैसे कमा सकते हैं। ये सुनने में काफी दिलचस्प लग रहा है, और ऐसी ही …

ImageAI से पैसे कमाने के 5 तरीके, जिनसें लोग कमा रहे लाखों रूपए

इस डिजिटल युग में जहाँ AI कुछ लोगों के लिए अभिशाप है, वहीँ कुछ लोगों के लिए वरदान भी है। कुछ लोग AI के आने की वजह से अपनी नौकरी तक गवां चुके हैं, वहीँ कुछ लोग आज भी AI की सहायता से लाखों रूपए कमा करे हैं। हमनें भी इस लेख में AI से …

Discuss

Be the first to leave a comment.