अब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले?

अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी में है और यहीं से शुरू होता है एक नया एक्सपेरिमेंट, जिसका नाम है Instagram Plus

क्या है Instagram Plus?

Meta कथित तौर पर एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान टेस्ट कर रहा है, जिसे Instagram Plus कहा जा रहा है। यह प्लान खास तौर पर आम यूज़र्स के लिए बनाया जा रहा है, यानि creators या व्यापार (businesses) के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए जो रोज़ Instagram का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन इस प्लान की सबसे दिलचस्प बात है इसका “secret viewing” फीचर।

अब चुपके से Story देख सकेंगे

Instagram Plus का सबसे बड़ा highlight यही है कि अब आप किसी की Story देख सकते हैं बिना अपना नाम दिखाए।

मतलब अगर आपने किसी की Story देखी, तो सामने वाले को viewer list में आपका नाम दिखाई ही नहीं देगा।

आज तक Instagram पर “किसने Story देखी” यह पूरी तरह पारदर्शी रहा है, लेकिन यह नया फीचर उस सिस्टम को बदल सकता है। ऐसे में यह फीचर उन लोगों के लिए खास बन सकता है जो चुपचाप किसी और का कंटेंट देखना चाहते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, ये भी मिलेंगे नए फीचर्स

Meta इस प्लान के साथ कुछ और दिलचस्प (interesting tools) भी देने की तैयारी में है:

  • आप देख पाएंगे कि आपकी Story को कितने लोगों ने दोबारा (rewatch) किया
  • Stories के लिए multiple audience lists बना सकेंगे (Close Friends से आगे)
  • Story की अवधि को 24 घंटे से ज़्यादा बढ़ा सकेंगे
  • हर हफ्ते एक Story को spotlight करके ज़्यादा visibility पा सकते हैं
  • Stories पर animated “Superlikes” भेजने का विकल्प दिया जायेगा
  • Viewer list में ख़ास लोगों लोगों को आसानी से सर्च कर पाएंगे
Instagram Plus

यानि Instagram Stories को लेकर पूरा अनुभव बदलने या कहें की अपग्रेड करने की कोशिश हो रही है।

कितनी हो सकती है कीमत?

Meta ने अभी तक Instagram Plus की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन जिन देशों में इसकी टेस्टिंग चल रही है, वहां कीमत कुछ इस तरह है:

  • Mexico: करीब ₹200/महीना
  • Japan: करीब ₹188/महीना
  • Philippines: करीब ₹100/महीना

अगर यह प्लान भारत में आता है, तो इसकी कीमत ₹100 से ₹200 के बीच रहने की उम्मीद है।

क्या India में आएगा ये प्लान?

अभी Instagram Plus कुछ ही देशों में टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन Meta की रणनीति साफ है, वो विज्ञापनों के अलावा सब्सक्रिप्शन से भी कमाई बढ़ाना चाहता है।

इसी वजह से WhatsApp के लिए भी एक प्रीमियम प्लान पर काम चल रहा है।

Snapchat और X (Twitter) पहले ही paid subscriptions लॉन्च कर चुके हैं, और Snapchat Plus तो 25 मिलियन से ज़्यादा यूज़र्स तक पहुंच चुका है। ऐसे में Instagram का यह कदम कोई हैरान करने वाला नहीं है।

लेकिन सवाल भी उठेंगे

जहां एक तरफ यह फीचर यूज़र्स को ज़्यादा कंट्रोल देगा, वहीं दूसरी तरफ प्राइवेसी को लेकर सवाल भी उठ सकते हैं।

  • क्या “anonymous viewing” सही है?
  • क्या इससे stalking बढ़ेगी?
  • क्या free users धीरे-धीरे पीछे छूट जाएंगे?

ये ऐसे सवाल हैं जिन पर आने वाले समय में काफी चर्चा हो सकती है।

Instagram Plus सिर्फ एक नया फीचर नहीं है, बल्कि यह Instagram के भविष्य का संकेत हो सकता है, जहां कुछ खास फीचरों के लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे। और अगर ऐसा होता है, तो Instagram का अनुभव पहले जैसा फ्री और पारदर्शी नहीं रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImagePrime यूज़र्स को अब Music के लिए अलग देने पड़ेंगे पैसे? लॉन्च हुआ नया Amazon Music प्लान

अगर आपने Amazon Prime इसलिए लिया था कि शॉपिंग, Prime Video और म्युज़िक सब एक ही मेम्बरशिप में आराम से मिल जाए, तो अब Music वाला अनुभव बदलने जा रहा है। Amazon ने भारत में Amazon Music Unlimited नाम से नया पेड प्लान लॉन्च किया है। नई सुविधा के तौर पर यह बेहतर साउंड क्वॉलिटी …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Discuss

Be the first to leave a comment.