आप भी तुरंत करें ये काम, 16 बिलियन से भी ज्यादा लोगों का डेटा हो गया लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार दुनियाभर में 16 बिलियन लोगों से भी ज्यादा के कई पासवर्ड और अन्य जानकारी लीक हो गए हैं, यदि आपके भी ऐसे कुछ खास पासवर्ड हैं, जिनकी जानकारी फोन में सेव थी तो आपको इन्हें तुरंत बदलने की आवश्यकता है। आगे इस लेख में हमनें इस डेटा ब्रीच की खबर से जुड़ी सभी जानकारी दी है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE में होंगे ये खास बदलाव, रेंडर आए सामने

सबसे बड़ा डेटा ब्रीच

हाल ही में Cybernews द्वारा इससे संबंधित एक रिपोर्ट साझा की गई है, जिसके अनुसार उन्होंने 30 उजागर डेटासेट का पता लगाया है, टीम इस साल के शुरुआत से ही इस पर नजर रखी हुई थी। प्रत्येक इसमें दसियों मिलियन से लेकर 3.5 बिलियन तक के पासवर्ड्स और लोगों क्रिडेंशियल्स का डेटा शामिल है। पूरे आंकड़े की बात करें, तो ये संख्या 16 बिलियन से भी ज्यादा हो जाती है। ये हिस्ट्री का सबसे बड़ा डेटा ब्रीच है।

रिसर्चर्स के अनुसार इनमें से सबसे ज्यादा जानकारी तीन तरीकों से मिली है, जिसमें चोरी करने वाले मैलवेयर, क्रेडेंशियल स्टफ़िंग और पुराने रीपैकेज किए गए उल्लंघन शामिल हैं। ओवरलैप की वजह से सटीक डेटा बता पाना मुश्किल है। हालांकि, जानकारी एक ही पैटर्न में सामने आयी है, जैसे URL, यूजरनेम, और पासवर्ड।

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

फिलहाल, आपको इस चीज की जानकारी लगना मुश्किल है, कि इस डेटा ब्रीच में आपका डेटा भी शामिल हो, फिर भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स और Apple ID, Google लॉगिन जैसे पासवर्ड्स को तुरंत बदलना चाहिए। इसके अतिरिक्त, सभी चीजों के लिए आपको Two Factor Authentication चालू करने की भी आवश्यकता है, जिससे यदि कोई आपके अकाउंट में लॉगिन करने की कोशिश करता है, तो बिना OTP के नहीं कर पाएगा।

Cybersecurity कर रही जांच

फिलहाल Cybersecurity इसकी जांच में लगी हुई है, जिससे इसके स्त्रोत का पता लगाया जा सके, ताकि आगे होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। हालांकि, हमारी सुरक्षा हमारे हाथ में भी है, क्योंकि जितने प्रकार की अलग अलग तकनीक विकसित होती है, ये हैकर्स उसे तोड़ने के अलग अलग तरीके ढूंढ ही लेते हैं, इसलिए हमेशा अपने पासवर्ड्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दोगुना सुरक्षा रखें।

ये पढ़ें: इस फोन में मिलेगा दुनिया का पहला 200MP पेरिस्कोप कैमरा, धांसू फीचर्स के साथ इस महीने होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageगेमर्स के लिए खुशखबरी! OnePlus 17 में मिल सकती है 240Hz वाली 2K स्क्रीन

एक नज़र में : चीन में OnePlus 16 को आए अभी एक महीना ही हुआ है, और अगले फ्लैगशिप की स्क्रीन की जानकारी सामने आ गई है। टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि BOE ने 6.89-इंच की नई 2K स्क्रीन तैयार की है, जो 240Hz पर चल सकती है। उन्होंने …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

Imageफोन से तुरंत डिलीट करें ये ऐप्स, चुरा रहें लोगों का व्यक्तिगत डेटा

ये काफी समय से हो रहा है, कि Google Play Store par कई सारे फेक ऐप्स पब्लिश किए जा रहे हैं, और इन ऐप्स की सहायता से यूजर्स का व्यक्तिगत डेटा चुराया जा रहा है, जिसमें फोटोज, वीडियो, और फाइनेंशियल डिटेल्स शामिल होती है। हालांकि, पहले भी सरकार द्वारा इन ऐप्स को बैन किया गया …

Imageविदेश की फ्लाइट में भी चलेगा Digi Yatra, ई-पासपोर्ट से ऐसे करें सेटअप

एक नज़र में : Digi Yatra की सुविधा अब सिर्फ घरेलू उड़ानों तक सीमित नहीं रही, क्योंकि 1 नवंबर से इसका इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रायल शुरू हो गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और Digi Yatra फाउंडेशन ने ये सुविधा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि और अमृतसर एयरपोर्ट पर शुरू की है। ई-पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिक …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products