Samsung Galaxy S25 FE में होंगे ये खास बदलाव, रेंडर आए सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने जनवरी में अपनी Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की थे, और अब कंपनी जल्द ही इस सीरीज का एक और मेंबर Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इसके रेंडर सामने आए हैं, और कुछ बेंचमार्क वेबसाइट्स के माध्यम से फीचर्स की जानकारी भी पता चलती है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस फोन में मिलेगा दुनिया का पहला 200MP पेरिस्कोप कैमरा, धांसू फीचर्स के साथ इस महीने होगा लॉन्च

Samsung Galaxy S25 FE रेंडर लीक

Credit: OnLeaks

हाल ही में OnLeaks द्वारा SammyGuru के साथ मिल कर Galaxy S25 FE रेंडर साझा किए गए हैं, जो बिल्कुल ही रियलिस्टिक लग रहे हैं। हालांकि, ये CAD आधारित रेंडर है, और इन रेंडर से फोन के डिजाइन का भी पता चलता है।

रेंडर के अनुसार फोन में हमें Galaxy S24 FE के मुकाबले थोड़े पतले बैजल्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने फोन में बटन की लोकेशन में भी कोई बदलाव नहीं किया है।

Credit: SammyGuru

बैक पैनल पर वर्टिकल पोजिशन में ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आएगा, वहीं दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर्स और पॉवर बटन दिया गया है। नीचे की तरफ स्पीकर, माइक्रोफोन, और टाइप-C पोर्ट मिल जाता है। फोन का साइज 161.4 x 76.6 x 7.4mm हो सकता है।

अन्य लीक्स

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फोन Exynos 2400e SoC द्वारा संचालित हो सकता है। हालांकि, कुछ लीक्स का मानना है, कि इसमें MediaTek Dimensity 9400 SoC का उपयोग किया जा सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स One UI 8 स्किन के साथ Android 16 पर रन हो सकता है, और इसमें 7 साल तक के OS अपडेट्स और 7 साल तक के ही सिक्योरिटी अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में लगभग सभी चीजें समान हो सकती है, लेकिन इसके फ्रंट में हमें 12MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है, जबकि S24 FE में 10MP सेल्फी कैमरा ही दिया गया था। फिलहाल फोन से संबंधित इतनी ही जानकारी सामने आयी है, लेकिन जल्द ही इसके अन्य फीचर्स की जानकारी सामने आने की उम्मीद की जा सकती है।

ये पढ़ें: OnePlus का ये नेकबैंड दे रहा 10 मिनट के चार्ज पर 27 घंटे का प्लेबैक टाइम, कीमत इतनी कम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.