OnePlus का ये नेकबैंड दे रहा 10 मिनट के चार्ज पर 27 घंटे का प्लेबैक टाइम, कीमत इतनी कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने भारत में अपना दमदार OnePlus Bullets Wireless Z3 लॉन्च कर दिया है, जिसमें एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर आपको 36 घंटों तक बैकअप मिलता है। इसके साथ ही ये वायरलेस नेकबैंड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। आगे इस लेख में OnePlus Bullets Wireless Z3 की कीमत और फीचर्स बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: 19 जून से 22 जून तक धूम मचाएगी ये सीरीज और फिल्में

OnePlus Bullets Wireless Z3 की कीमत और उपलब्धता

इस वायरलेस नेकबैंड को भारत में मात्र 1,699 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है। ये नेकबैंड Mambo Midnight और Samba Sunset इन दो रंगों में आता है।

इसकी बिक्री 24 जून, 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ Amazon, Flipkart, Myntra जैसी ईकॉमर्स वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ये Croma, Reliance, Vijay Sales और Bajaj Electronics जैसे रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा।

OnePlus Bullets Wireless Z3 फीचर्स

ये वायरलेस नेकबैंड 12.4mm डायनामिक बेस ड्राइवर्स के साथ आता है, जिससे इसमें आपको इमर्सिव 3D स्पैटियल ऑडियो का फील मिलेगा। इसके अतिरिक्त, इसमें AI आधारित environmental noise cancellation (ENC) सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें Balanced, Serenade, Bass, और Bold ये चार EQ मोड्स दिए गए हैं, साथ ही आप Hey Melody ऐप की सहायता से बेस लेवल को भी कस्टमाइज कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और Google Fast पेयरिंग जैसे फीचर्स मिल जाते हैं, इसी के साथ AAC और SBC ऑडियो कोडेक्स दिए गए हैं। इसमें आपको USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ 220mAh की बैटरी मिल जाएगी, और ये एक बार चार्ज होने पर 36 घंटों का बैकअप दे सकता है। कंपनी के अनुसार मात्र 10 मिनट के चार्जिंग में आपको 27 घंटों तक का प्लेबैक टाइम मिलेगा।

ये नेकबैंड स्किन फ्रेंडली सिलिकॉन मटेरियल का बना हुआ है, और पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IP55 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। इसमें आपको फिजिकल बटन भी मिलेंगे, जिनसे आप वॉल्यूम को कम ज्यादा कर सकते हैं, साथ ही वॉइस असिस्टेंट को एक्टिवेट करना या कॉल पिक करने जैसे काम कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Jio गेमिंग प्लान्स: सभी सुविधाओं के साथ मिलेगी BGMI स्किन्स और Jio Cloud Gaming का एक्सेस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

Discuss

Be the first to leave a comment.