Jio गेमिंग प्लान्स: सभी सुविधाओं के साथ मिलेगी BGMI स्किन्स और Jio Cloud Gaming का एक्सेस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio अपने यूजर्स को अलग अलग रिचार्ज प्लान्स के साथ नई नई सुविधाएं प्रदान करता है, और कंपनी ने इस बार गेमर्स का भी ध्यान रखा है, और इसी के साथ खास Jio गेमिंग प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिसमें BGMI लवर्स को भी फायदा मिलने वाला है। आगे इन दोनों Jio गेमिंग प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Galaxy Unpacked Event 2025: इस तारीख को पेश करेगी कंपनी अपने फोल्डेबल फोन्स

Jio गेमिंग प्लान्स

Jio गेमिंग प्लान्स

Jio का 495 रुपये वाला गेमिंग प्लान

इस प्लान में आपको प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलेगा, इसके साथ ही 5GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है। इतना ही नहीं, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ JioGames Cloud और Fancode का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है, जिसमें 500 से ज्यादा हाई डेफिनेशन प्रीमियम गेम्स क्लाउड पर चलेंगे। इतना ही नहीं आपको एक्सक्लूसिव BGMI स्किन कूपन्स भी मिलेंगे। ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

Jio का 545 रुपये वाला गेमिंग प्लान

इस ओपन में भी आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। हालांकि, इसमें आपको प्रतिदिन 2GB डेटा और साथ ही 5GB अतिरिक्त डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा दी जाएगी। प्लान के साथ JioGames Cloud और Fancode का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, और इसके साथ भी आपको एक्सक्लूसिव BGMI स्किन कूपन्स भी मिलेंगे।

दोनों प्लान्स के अन्य फायदें

इन खास सुविधाओं के अतिरिक्त, इन दोनों प्लान्स में आपको 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, साथ ही आप JioAICloud और JioTV का लाभ भी ले पाएंगे।

यदि आप क्लाउड गेमिंग करना पसंद करते है, या आपको BGMI में गन स्किन चाहिए या कुछ और गिफ्ट तो आप इस प्लान को चुन सकते हैं। Jio Cloud Gaming के साथ आपको हैवी कंसोल या PC की जरूरत नहीं होती है, इन गेम्स को आप कंपनी के क्लाउड पर आसानी से खेल सकते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M36 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीज़र में दिखा दमदार लुक और AI फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products