Galaxy Unpacked Event 2025: इस तारीख को पेश करेगी कंपनी अपने फोल्डेबल फोन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही अपने आगामी फोल्डेबल फोन्स Samsung Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7, और Galaxy Z Flip 7 FE को लॉन्च करने वाली है, और इसके लिए हर बार की तरह कंपनी इस बार भी Galaxy Unpacked Event का आयोजन करेगी। काफी समय से ये चर्चा का विषय बना हुआ था, और अब हाल ही में Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M36 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीज़र में दिखा दमदार लुक और AI फीचर्स

Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख रिवील

इससे संबंधित जानकारी टिप्स्टर Evan Blass द्वारा अपने आधिकारिक X(पूर्व नाम ट्विटर) पर एक ट्वीट के माध्यम से साझा की गई है। टिप्स्टर के अनुसार Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख 9 जुलाई 2025 हो सकती है। और इस आयोजन का समय 10AM EDT, यानि IST के अनुसार शाम 7:30 बजे हो सकता है।

Galaxy Unpacked Event 2025 से क्या उम्मीद की जा सकती है?

रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung के आगामी इवेंट में कंपनी इस बार Z Fold 7 और Z Flip 7 के साथ साथ अपने पहले foldeble FE मॉडल Z Flip 7 FE को भी लॉन्च करने वाली है, जो ग्राहकों के लिए कम कीमत पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

Galaxy Z Fold 7 में हमें अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ 8 इंच का इनर डिस्प्ले, और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें हमें 200MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है।

वहीं Galaxy Z Flip 7 में हमें इस बार 3.4 इंच से 4 इंच तक का कवर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन Exynos 2500 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है।

इन सब के अतिरिक्त, कंपनी Android 16 आधारित अपने नए One UI 8 की घोषणा भी कर सकती है, हालांकि, इसका बीटा वर्जन Galaxy S25 सीरीज के लिए पहले से रोलआउट हो गया है।इसके साथ ही, हमें इस इवेंट में Galaxy Watch 8 की घोषणा भी सुनने को मिल सकती है, जिसे 1.5 इंच डिस्प्ले और 435mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Google ने लॉन्च किया Safety Charter, ऐसे बचाएगा ऑनलाइन स्कैम से

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageSamsung Galaxy Unpacked 2026: कल पेश होंगे तीन नए फोल्ड फोन और स्मार्टवॉच, जानें कैसे देखें लाइव लॉन्च

Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 कल होने जा रहा है। 22 जुलाई को लंदन में कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच से पर्दा उठाएगी। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग शाम करीब 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com), Samsung Newsroom और कंपनी के आधिकारिक …

Imageआज Galaxy Unpacked Event में होंगे ये प्रोडक्ट्स लॉन्च, जानें कब और कहां देखें?

Samsung ने आज अपने आगामी फोल्डेबल फोन्स को लॉन्च वैश्विक बाजार में लॉन्च करने वाला है। जिसके लिए कंपनी ने इस साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event 2025 का आयोजन रखा है। यदि आप भी Samsung फैंस हैं, और इस इवेंट को देखना चाहते हैं, तो इस लेख में हमनें Galaxy Unpacked Event 2025 कब …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख ऑफिशियली रिवील, अभी Galaxy S25 सीरीज प्री रिजर्वेशन पर मिलेंगे ये फायदें

CES 2025 की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें Samsung अपनी कई इनोवेशंस को पेश कर चुका है, इसी बीच कंपनी ने  इस साल के पहले Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की घोषणा भी कर दी है, जिसमें कंपनी अपनी आगामी Galaxy S25 सीरीज को पेश करने वाला है, आगे Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.