Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख ऑफिशियली रिवील, अभी Galaxy S25 सीरीज प्री रिजर्वेशन पर मिलेंगे ये फायदें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

CES 2025 की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें Samsung अपनी कई इनोवेशंस को पेश कर चुका है, इसी बीच कंपनी ने  इस साल के पहले Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की घोषणा भी कर दी है, जिसमें कंपनी अपनी आगामी Galaxy S25 सीरीज को पेश करने वाला है, आगे Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख और Galaxy S25 सीरीज प्री रिजर्वेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: CES 2025 में Samsung Vision AI की घोषणा, मिलेंगे स्मार्टफोन जैसे AI फीचर्स

Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख

कंपनी ने CES 2025 में आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बताया है, कि इस साल का पहला Samsung Galaxy Unpacked Event 22 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसका समय अलग अलग तरीके से निर्धारित किया गया है, जो इस प्रकार है: 10 a.m. PT (11:30 PM IST / 1PM EST / 6PM GMT / 7PM CET)

इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Galaxy S25 सीरीज प्री रिजर्वेशन के लिए तैयार

कंपनी ने भारत में इस सीरीज के प्री रिजर्वेशन की शुरुआत अभी से कर दी है, ये ऑप्शन सिर्फ 22 जनवरी तक ही उपलब्ध रहेगा। रिजर्वेशन के लिए ग्राहकों को 1999 रुपए का शुल्क खर्च करना होगा, और इसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजर्व कर सकते हैं।

कंपनी के अनुसार जो भी ग्राहक इसमें भाग लेते हैं, उन्हें 5000 रुपए तक के फायदें मिलेंगे। इसके लिए आपको Samsung India वेबसाइट पर जाना है, और “Pre-reserve” के ऑप्शन पर क्लिक करके पेमेंट करना है। इतना करने पर मांगे गए नंबर या ईमेल पर आपको अपना प्री रिजर्व VIP पास मिल जाएगा।

सीरीज लॉन्च होने पर वेबसाइट के माध्यम से फोन खरीदते समय आप इस कूपन का उपयोग कर पाएंगे और फोन की कीमत में 1999 रुपए का शुल्क अपने आप कम हो जाएगा, जो आपने प्री रिजर्वेशन के लिए दिया था। इसके अतिरिक्त, आपको अन्य फायदें भी मिलेंगे।

यदि कूपन प्री बुक पीरियड तक यूटिलाइज नहीं होता है, तो जिस माध्यम से आपने पेमेंट किया था उसी अकाउंट में आपके पैसे वापस रिफंड कर दिए जाएंगे।

ये पढ़ें: Realme 14 Pro सीरीज 5G इंडिया एक्सक्लूसिव डिजाइन के साथ इस तारीख को होगी लॉन्च, देखें पूरी जानकारी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event की तारीख लीक, Samsung S25 सीरीज और इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है घोषणा

काफी इंतज़ार के बाद आखिरकार Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करने वाला है, काफी समय से Samsung S25 सीरीज की खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है, और हाल ही में एक लीक्ड टीज़र के माध्यम से Samsung S25 सीरीज लॉन्च की तारीख की खबर सामने आयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने इस …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.