Realme 14 Pro सीरीज 5G इंडिया एक्सक्लूसिव डिजाइन के साथ इस तारीख को होगी लॉन्च, देखें पूरी जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme इसी महीने वैश्विक बाजार में अपनी realme 14 Pro सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। इस सीरीज को खास चेंजिंग बैक पैनल के साथ पेश किया जाएगा, वैसे तो इससे संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, लेकिन हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर realme 14 Pro सीरीज लॉन्च की तारीख और शानदार डिजाइन की जानकारी साझा की है। इस सीरीज की सबसे खास बात ये है, कि इसमें आपको इंडियन एक्सक्लूसिव डिजाइन देखने को भी मिलने वाला है।

ये पढ़ें: इन VPN का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाएं, भारत में इन्हें बैन कर दिया गया है

realme 14 Pro सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख

इस सीरीज को भारत में 16 जनवरी को लॉन्च किया जाने वाला है। इस सीरीज में realme 14 Pro और realme 14 Pro Plus 5G इन दो वेरिएंट्स को शामिल किया गया है, जो 4 स्पेशल डिजाइन के साथ पेश किए जाएंगे। 

इनमें से दो डिफॉल्ट डिजाइन की जानकारी कंपनी पहले ही साझा कर चुकी है, जिसमें से एक Suede Grey और दूसरा Perl White कलर ऑप्शन है, जो कम तापमान होने पर अपने बैंकपैनल के कलर को बदल लेता है। इस डिजाइन को इन दोनों ही वैरिएंट में शामिल किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस कलर चेंजिंग बैक पैनल डिजाइन के लिए कंपनी ने थर्मोक्रोमिक पिगमेंट का उपयोग किया है, लेकिन इसके अतिरिक्त कंपनी ने खास तौर पर भारत के लिए दो खास डिजाइन को उजागर किया है, जिसके बारे में आगे जानते हैं।

Realme 14 Pro सीरीज 5G: इंडिया एक्सक्लूसिव डिजाइन

कंपनी ने भारत के लिए इस सीरीज में खास तौर पर दो नए कलर ऑप्शंस को भी शामिल किया है, जिसमें पहला Bikaner Purple और दूसरा Jaipur Pink है। कंपनी का कहना है, कि “इन दोनों वैरिएंट में भारत के इन ऐतिहासिक शहरों की झलक नजर आएगी, इनमें ऐसे रंगों को शामिल किया गया है, जो विश्वस्तर पर उनकी स्थापत्य विरासत के प्रतीक बन गए हैं।” 

इसके अतिरिक्त इन विशिष्ट रंगों के साथ इस सीरीज को इंडिया एक्सक्लूसिव पेशकश के रूप में सावधानीपूर्वक शामिल किया गया है।

फीचर्स की बात करें तो इस फोन में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले को शामिल किया जा सकता है। सीरीज Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकती है। इसके अतिरिक्त इसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Redmi 14C 5G धांसू फीचर्स के साथ 10,000 से कम की शुरूआती कीमत पर भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imagerealme 14 Pro सीरीज कोल्ड सेंसिटिव कलर चेंजिंग डिजाइन के साथ लॉन्च होगी,देखें तस्वीरें

realme जनवरी में realme 14 Pro सीरीज को लॉन्च करने वाला है। ये एक मिड रेंज सीरीज होगी, जिसमें शानदार कैमरा फीचर्स के साथ बेहतरीन परफॉरमेंस मिलेगी। इस सीरीज से संबंधित कई जानकारी आने आ चुकी है, लेकिन हाल ही में एक चौका देने वाली जानकारी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर रिवील की है। दरअसल, …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.