Redmi 14C 5G धांसू फीचर्स के साथ 10,000 से कम की शुरूआती कीमत पर भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi ने भारत में होना किफायती स्मार्टफोन Redmi 14C 5G आज लॉन्च कर दिया है। फ़ोन को 6.88 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ शानदार परफॉरमेंस देने वाला है। फ़ोन को तीन कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है। आगे Redmi 14C 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: WhatsApp Pay फीचर भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध, ऐसे कर पाएंगे उपयोग

Redmi 14C 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फ़ोन को तीन स्टोरेज ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है, जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 9,999 रूपए, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 10,999 रूपए, और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 11,999 रूपए है। फ़ोन को Starlight Blue, Stardust Purple, और Stargaze Black इन तीन रंगों में पेश किया गया है।

फ़ोन की बिक्री 10 जनवरी 12:00pm IST से शुरू होगी और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon, Flipkart जैसी ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Redmi 14C 5G स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.88 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फ़ोन 4nm Snapdragon 4 Gen 2 SoC द्वारा संचालित होता है, और HyperOS लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। फ़ोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक स्टोरेज दी गयी है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल f/1.8 प्राइमरी कैमरा मिल जाता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ़ोन 5,160mAh बैटरी के साथ आता है, और 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, हालाँकि बॉक्स में फ़ोन के साथ 33W इनबॉक्स चार्जर मिलता है, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth, GPS, Glonass, Galileo, Beidou, Wi-Fi, a 3.5mm audio jack, और USB Type-C port जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Find X8 Mini स्पेसिफिकेशन लीक, कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.