WhatsApp Pay फीचर भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध, ऐसे कर पाएंगे उपयोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp ने कई शानदार फीचर्स पेश करने के अतिरिक्त UPI सिस्टम में भी कदम रखा था, इसी के चलते ऐप में WhatsApp Pay फीचर को शामिल किया गया था, लेकिन National Payments Corporation of India (NPCI) द्वारा इसके उपयोग पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था, लेकिन अब WhatsApp Pay फीचर भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Find X8 Mini स्पेसिफिकेशन लीक, कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

WhatsApp Pay फीचर भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध

जब इस फीचर को भारत में पेश किया गया था, तो सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए NPCI द्वारा इस फीचर पर कुछ प्रतिबन्ध लगाए गए थे, जिससे पिछले दो सालों से सिर्फ 100 मिलियन यूजर्स ही इस फीचर का उपयोग कर सकते थे, लेकिन अब इस प्रतिबन्ध को हटा दिया गया है, और अब भारत में सभी यूजर्स इस फीचर का उपयोग कर पाएंगे। प्रतिबन्ध हटाने के साथ साथ NPCI द्वारा इससे सम्बंधित बयान भी दिया गया है, जो इस प्रकार है: “We are pleased to announce that WhatsApp Pay can now offer UPI services to all its users in India,”

जो लोग UPI पेमेंट्स के लिए अलग अलग ऐप्स का उपयोग करते हैं, अब उन्हें अन्य ऐप्स की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि Whatsapp का उपयोग लगभग देश के सभी लोग करते हैं, और इसी ऐप में UPI पेमेंट्स का फीचर मिलने से अन्य ऐप्स को फ़ोन में इंस्टॉल करके रखने की आवश्यकता नहीं होगी। ये फीचर अन्य UPI पेमेटंस ऐप की तरह ही उपयोग करने में काफी आसान है।

WhatsApp Pay फीचर का उपयोग कैसे करें?

  • सबसे पहले फ़ोन में WhatsApp ओपन करें, और दायीं ओर ऊपर की तरफ तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • अब मेनू में से “Payments” वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • यहाँ स्क्रॉल करके नीचे आएं, और “Add Payment Method” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब टर्म्स एंड कंडीशंस को एक्सेप्ट करने के बाद, अपने पेमेंट मेथड को चुनें।
  • इतना करने के बाद आप जिस यूजर को पेमेंट करना चाहते हैं, उसकी चैट को ओपन करें।
  • यहाँ रूपए के आइकॉन पर क्लिक करें, और जितने पैसे सेंड करना चाहते हैं, उतना अमाउंट डालें।
  • अब अपना UPI पिन डालने के बाद पेमेंट सेंड कर दें।

इसके अतिरिक्त आप दायीं ओर ऊपर की तरफ तीन डॉट्स पर क्लिक करके “Payments” वाले सेक्शन मर जाकर QR कोड को स्कैन करके भी किसी दुकान या दोस्त को पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट पूरा होने के बाद उसके डिडक्शन का SMS बैंक द्वारा आपके लिंक्ड नंबर पर भेज दिया जायेगा।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 सीरीज में मिलेगा Gemini AI का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Imagevivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि …

ImageGrok-2 सभी X यूजर्स के लिए फ्री में होगा उपलब्ध, इस प्रकार कर पाएंगे उपयोग

Elon Musk की xAI आर्टिफिशियल कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपने X(ट्विटर) प्लेटफॉर्म के लिए Grok-2 नाम से एक AI टूल को पेश किया था। पहले इस टूल का उपयोग सिर्फ वो ही लोग कर सकते थे, जिन्होंने प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लिया हो, लेकिन अब कंपनी ने इसे सभी यूजर्स के लिए फ्री …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Discuss

Be the first to leave a comment.