Grok-2 सभी X यूजर्स के लिए फ्री में होगा उपलब्ध, इस प्रकार कर पाएंगे उपयोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Elon Musk की xAI आर्टिफिशियल कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपने X(ट्विटर) प्लेटफॉर्म के लिए Grok-2 नाम से एक AI टूल को पेश किया था। पहले इस टूल का उपयोग सिर्फ वो ही लोग कर सकते थे, जिन्होंने प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लिया हो, लेकिन अब कंपनी ने इसे सभी यूजर्स के लिए फ्री कर दिया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

येपढ़ें: Lava Blaze Duo ड्यूल डिस्प्ले के साथ 20,000 से कम कीमत में भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Grok-2 सभी यूजर्स के लिए फ्री में होगा उपलब्ध

जैसा कि हमनें ऊपर बताया कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपने दो AI टूल Grok-2 और Grok-2 mini को पेश किया था, और अब कंपनी ने इसे सभी यूजर्स के लिए फ्री कर दिया है, इसके साथ ही Grok-1.5 को भी अपग्रेड किया गया है।

Elon Musk ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इससे संबंधित जानकारी भी साझा की है। कंपनी के अनुसार इसे और भी तेज और एक्यूरेट काम करने के लिए बनाया गया है, इसके अतिरिक्त इसमें इमेज जनरेशन फीचर को भी शामिल किया गया है।

इसके साथ ही X सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नए Grok बटन को भी शामिल किया गया है, ये बटन टाइमलाइन पर नजर आएगा, और इसकी सहायता से यूजर्स ट्रेडिंग टॉपिक्स से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

Grok-2 फीचर्स

  • Search Results and Citations: ये टूल X पर मौजूद इनफॉर्मेशन के आधार पर यूजर्स को लेटेस्ट इनफॉर्मेशन प्रदान करता है, इसी के साथ इसमें Citations को भी शामिल किया जाता है, जिससे यूजर दिए गए जवाब को सोर्स से कन्फर्म कर पाए।
  • Image Generation: इसका उपयोग करके यूजर कई तरह की इमेज जनरेट कर सकते हैं, इसी के साथ “draw me” का उपयोग करके आप आपके प्रोफाइल का उपयोग करके खुद का रिमेजिन्ड वर्जन बना सकते हैं।
Oplus_131072
  • Contextual Analysis: इस फीचर की सहायता से यूजर्स प्लेटफॉर्म पर चल रहे ट्रेडिंग टॉपिक्स की दीप एनालिसिस और इनसाइट्स प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि Grok-2 को सभी यूजर्स के लिए फ्री कर दिया गया है, लेकिन इसके फ्री वर्जन में यूजर्स हर 2 घंटे में 10 क्वेरी का ही उपयोग कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त प्रति दिन सिर्फ 3 इमेज ही जनरेट की जा सकती है।

जो लोग इसकी API का उपयोग करना चाहते हैं, वो उन्हें प्रति मिलियन इनपुट टोकन लिए $2 और प्रति मिलियन आउटपुट टोकन के लिए $10 खर्च करना होंगे। इसके साथ ही नए यूजर्स पहली बार साइन अप करने पर $25 का क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं।

ये पढ़ें: डिजिटल पेमेंट का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाएं NPCI ने दी चेतावनी, हो सकता है लाखों का नुकसान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageWhatsApp Pay फीचर भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध, ऐसे कर पाएंगे उपयोग

WhatsApp ने कई शानदार फीचर्स पेश करने के अतिरिक्त UPI सिस्टम में भी कदम रखा था, इसी के चलते ऐप में WhatsApp Pay फीचर को शामिल किया गया था, लेकिन National Payments Corporation of India (NPCI) द्वारा इसके उपयोग पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था, लेकिन अब WhatsApp Pay फीचर भारत में सभी यूजर्स के …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.