Lava Blaze Duo ड्यूल डिस्प्ले के साथ 20,000 से कम कीमत में भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava ने आज भारत में साइलेंटली अपना बेहतरीन स्मार्टफोन Lava Blaze Duo लॉन्च किया है। इस फोन को 20, 000 रुपए से कम कीमत पर पेश किया गया है, और ये इस अपने सेगमेंट का पहला डुअल डिस्प्ले वाला फोन है। आगे Lava Blaze Duo की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: डिजिटल पेमेंट का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाएं NPCI ने दी चेतावनी, हो सकता है लाखों का नुकसान

Lava Blaze Duo की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को ड्यूल डिस्प्ले के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, हालांकि डिस्काउंट ऑफर के साथ दोनों की इंट्रोडक्टरी प्राइस में 2000 रूपये फायदा मिलने वाला है। इनकी कीमत कुछ इस प्रकार है।

  • 6GB + 128GB – 16,999 रुपए
  • 8GB + 128GB – 17,999 रुपए

लॉन्च ऑफर के बाद 6GB + 128GB वेरिएंट मात्र 14,999 रुपए और 8GB + 128GB वेरिएंट मात्र 15,999 रुपए की कीमत पर मिलेगा। फोन को Celestial Blue और Arctic White इन दो रंगों में पेश किया गया है, और इसकी बिक्री 20 दिसंबर 2024 से शुरू होगी, जिसे आप Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। 2000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर सिर्फ 22 दिसंबर 2024 तक ही मान्य रहेगा।

Lava Blaze Duo स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन को 6.67 इंच के FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, इसके अतिरिक्त मल्टी टास्किंग, सेल्फी और नोटिफिकेशन के लिए बैक पैनल पर 1.58 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले मिल जाता है।

फोन MediaTek Dimensity 7025 6nm चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 14 पर रन होता है। इसमें 8GB तक LPDDR5 RAM और 128GB तक UFS 3.1 स्टोरेज को शामिल किया गया है। इसके साथ 1 साल की वारंटी भी मिलती है।

बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल Sony सेंसर को शामिल किया गया है, इसके अतिरिक फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: iPhone 17 Air स्लिमर प्रोफाइल के साथ Pro मॉडल से कम कीमत पर हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.