iPhone 17 Air स्लिमर प्रोफाइल के साथ Pro मॉडल से कम कीमत पर हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone 16 के लॉन्च के पहले से iPhone 17 चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इस बार कंपनी अपनी आगामी सीरीज को कुछ खास अपडेट्स और नए डिज़ाइन के साथ पेश करने वाली है, इसी के साथ इस सीरीज में एक नया मॉडल iPhone 17 Air भी शामिल होने वाला है, लेकिन हाल ही में सामने आयी अन्य खबरों के अनुसार कंपनी साल 2026 तक कंपनी अपने दो फोल्डेबल डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है, आगे इन दोनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढें: Google Pixel 9a की पूरी स्पेसिफिकेशन शीट लीक, ये होगी कीमत

iPhone 17 Air स्लिमर प्रोफाइल के साथ हो सकता है लॉन्च

इससे सम्बंधित जानकारी “Wall Street Journal” द्वारा साझा की गयी है, जानकारी के अनुसार पिछले कुछ सालों में कंपनी की ग्रोथ कम होने लगी है, और इस लिए कंपनी सालों से चले आ रहे अपने पैटर्न में बदलाव करने का विचार कर रही है, इसी के चलते अगले साल हमें बाजार में  iPhone 17 Air देखने को मिल सकता है। लीक्स के अनुसार इसे 6mm पतले डिज़ाइन के साथ पेश किया जा सकता है, जबकि iPhone के अन्य मॉडल 8mm थिकनेस के साथ आते हैं। इसके पहले कंपनी ने साल 2022 में iPhone 14 Plus मॉडल को लॉन्च करके इस तरह का कदम उठाया था।

iPhone 17 Air की कीमत Pro मॉडल से कम हो सकती है

बात करें डिज़ाइन की, तो नाम से ही समझ आ रहा है, कि ये वैरिएंट अन्य iPhone की तुलना में हल्का और पतला हो सकता है। इस फ़ोन को iPhone 17 Pro वैरिएंट से कम कीमत पर पेश किया जाने वाला है, और इसके चलते इसे टोंड डाउन फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी इसमें सिम्प्लिफाइड कैमरा फीचर को पेश कर सकती है, जिससे इसे कम कीमत पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाया जा सके। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसमें SE वैरिएंट की तरह ही 48 सिंगल कैमरा फीचर को शामिल कर सकती है, फ़िलहाल इससे सम्बंधित अन्य जानकारी सामने नहीं आयी है, हालाँकि

फोल्डेबल iPhone की जानकारी लीक

“Wall Street Journal” ने Apple के दो नए फोल्डेबल डिवाइस से सम्बंधित जानकारी भी साझा की है, पब्लिकेशन के अनुसार कंपनी एक फोल्डेबल iPhone और एक Apple फोल्डेबल लैपटॉप पर काम कर रही है, हालाँकि इस पर काफी समय से काम काल रहा है, लेकिन इस बीच नए डिज़ाइन को बाजार में लेन में कंपनी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार कंपनी पहले डिस्प्ले को बाहर की तरफ फोल्ड करने वाले मॉडल पर काम कर रही थी जो संभव नहीं हो पाया और अब iPhone फोल्ड होने पर डिस्प्ले अंदर की तरफ ही होगा। जहाँ फोल्डेबल iPhone में हमें iPhone 16 Pro Max से बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, वहीँ फोल्डेबल लैपटॉप में कंपनी 19 इंच का डिस्प्ले दे सकती है। दोनों ही फोल्डेबल डिवाइस को साल 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है।  

ये पढ़ें: Redmi Note 14 Pro रिव्यु: क्या मिड-रेंज में अपनी जगह बना पायेगा ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products