इन VPN का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाएं, भारत में इन्हें बैन कर दिया गया है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भारत में रह कर VPN का उपयोग करते हैं, तो आपको सावधान होने की आवश्यकता है, क्योंकि हाल ही में Play Store और Apple App Store से कुछ VPN ऐप्स को हटाया गया है। इसका कारण ये भी हो सकता है, कि ये VPN आपका डेटा भी चोरी कर सकते है। आगे इस लेख में हमनें Play Store और App Store से हटाए गए VPN की जानकारी दी है, आगे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Redmi 14C 5G धांसू फीचर्स के साथ 10,000 से कम की शुरूआती कीमत पर भारत में लॉन्च

Play Store और App Store से हटाए गए VPN

इसकी जानकारी TechCrunch द्वारा साझा की गयी है, जिसके अनुसार अप्रैल 2022 में भारतीय सरकार द्वारा इन VPN को ग्राहकों के डेटा को एकत्रित करने के मिरदेश जारी किये गए थे, लेकिन इसके चलते इन VPN प्रदाताओं ने अपने फिजिकल सर्वर्स को भारत में बंद कर दिया था लेकिन इनकी सर्विस अभी भी भारत में उपलब्ध थी।

इस वजह से सरकार द्वारा इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने पड़ें। रिपोर्ट्स के अनुसार गृह मंत्रालय द्वारा Google और Apple को एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें दोनों कंपनी को Play Store और App Store से इन VPN ऐप्स को हटाने की बात कही गयी है।

भारत में बैन VPN ऐप्स

सरकार के नोटिस जारी करने के बाद Google और Apple दोनों ने अपने अपने ऐप स्टोर से Cloudflare के 1.1.1.1 ऐप, US आधारित CDN और Touch VPN, X-VPN, Hide.me, और  PrivadoVPN जैसे VPN ऐप्स को हटा दिया है।

यदि आप इनमें से किसी भी VPN का उपयोग करते थे, तो अब आपको ये VPN इन ऐप स्टोर्स पर नहीं मिलेंगे, हालाँकि परेशानी वाली बात नहीं है, इन स्टोर्स पर अभी भी ExpressVPN, Surfshark, NordVPN, और Private Internet Access प्रोवाइडर्स उपलब्ध है, हालाँकि जब ये नियम जारी किया गया था तब इन प्रोवाइडर्स ने भी घोषणा की थी कि ये इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, और अपने फिजिकल सर्वर्स को भारत से हटा दिया था।

ये पढ़ें: WhatsApp Pay फीचर भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध, ऐसे कर पाएंगे उपयोग

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Discuss

Be the first to leave a comment.