realme 14 Pro सीरीज कोल्ड सेंसिटिव कलर चेंजिंग डिजाइन के साथ लॉन्च होगी,देखें तस्वीरें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme जनवरी में realme 14 Pro सीरीज को लॉन्च करने वाला है। ये एक मिड रेंज सीरीज होगी, जिसमें शानदार कैमरा फीचर्स के साथ बेहतरीन परफॉरमेंस मिलेगी। इस सीरीज से संबंधित कई जानकारी आने आ चुकी है, लेकिन हाल ही में एक चौका देने वाली जानकारी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर रिवील की है। दरअसल, realme 14 Pro सीरीज कोल्ड सेंसिटिव कलर चेंजिंग डिजाइन के साथ पेश की जाएगी। ये दुनिया की पहली सीरीज होने वाली है, जिसमें इस तरह के यूनीक डिजाइन को शामिल किया गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

realme 14 Pro सीरीज कोल्ड सेंसिटिव कलर चेंजिंग डिजाइन के साथ लॉन्च होगी

कंपनी ने हाल ही में इसे आधिकारिक तौर पर इस शानदार डिजाइन के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किया है, कंपनी के अनुसार इस सीरीज में कोल्ड सेंसिटिव कलर चेंजिंग बैक पैनल को शामिल किया गया है, जो तापमान 16 डिग्री से नीचे जाने पर अपने कलर को बदल लेगा, और इसमें पर्ल वाइट की जगह ब्ल्यू कलर दिखने लगेगा।

इस डिजाइन को कंपनी ने Copenhagen आधारित Valeur Designers के साथ साझेदारी में बनाया है। इसमें 30 स्टेप्स प्रॉसेस का इस्तेमाल किया गया है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी 2 पर्ल वाइट पैनल एक जैसे न दिखें। यूजर्स को इस बात का खास ध्यान रखना होगा, कि इसे ज्यादा सूर्य की रोशनी में न रखें, नहीं तो इसका ये रंग बदलने वाला यूनिक फीचर दो साल में खत्म हो सकता है। इसके अतिरिक्त इसमें लेदर बैक फिनिश भी मिलेगा।

MagicGlow Triple-Flash भी होगा शामिल

इस कलर चेंजिंग यूनिक डिजाइन के अलावा इस सीरीज के realme 14 Pro+ के कैमरा सेटअप के साथ MagicGlow Triple-Flash भी शामिल किया गया है, जिससे नाइट पोर्ट्रेट को और भी बेहतर बनाया जा सके, हालांकि Pro मॉडल में सिर्फ डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है।

डिस्प्ले

realme 14 Pro+ मॉडल में 1.6mm अल्ट्रा थीन बिजल्स के साथ 93.8% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो डिस्प्ले मिलने वाला है, जो एक बॉर्डरलेस डिस्प्ले वाला फील देगा। इसमें क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले को शामिल किया गया है, जो फ्रंट से भी फोन को काफी आकर्षक बनाता है।

अन्य फीचर्स

इस नए कलर चेंजिंग बैक पैनल वाले यूनिक डिजाइन और MagicGlow Triple-Flash के अलावा इस फोन में और भी कई शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है। फोन को IP66, IP68, और IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस फोन को TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।

मिड रेंज प्राइस में realme 14 Pro+ Snapdragon 7s Gen 3 SoC के साथ तगड़ी परफॉरमेंस देगा, और realme UI 6.0 पर रन होगा। कैमरा की बात करें, तो इसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल किया गया है, जो आपको स्टैंडर्ड मॉडल में देखने को नहीं मिलेगा।

इससे संबंधित बयान देते हुए realme के वाइस प्रेसिडेंट और CMO Chase Xu ने कहा है, कि “We’ve fused cutting-edge tech, like the world’s first cold-sensitive color-changing design, with unique aesthetics to create a smartphone that’s not just functional but a true expression of personal style. We want to empower young people to dare to leap and showcase their individuality,”

इस नए यूनिक डिजाइन के आने से इस फोन के लॉन्च होने का एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ने लगा है, और realme के फैंस बेसब्री से इसके लॉन्च का इंतजार कर रहे होंगे। अब देखना ये है, कि लॉन्च के बाद ये फोन बाजार में कैसा प्रदर्शन करता है।

ये पढ़ें: लॉन्च से पहले OnePlus 13R डिजाइन और फीचर्स ऑफिशियली रिवील हुए

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageRealme 14 Pro सीरीज 5G इंडिया एक्सक्लूसिव डिजाइन के साथ इस तारीख को होगी लॉन्च, देखें पूरी जानकारी

realme इसी महीने वैश्विक बाजार में अपनी realme 14 Pro सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। इस सीरीज को खास चेंजिंग बैक पैनल के साथ पेश किया जाएगा, वैसे तो इससे संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, लेकिन हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर realme 14 …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.